Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
15 सितंबर 2026, मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपको पारिवारिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का इसमें महत्त्वपूर्ण सहयोग रहेगा। पूजा-पाठ के आयोजन की रूप रेखा भी बनेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान देने से कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। लेकिन नौकरी वाले जातक आज आलस्य के कारण कार्य अधूरे छोड़ेंगे। जमीन-जायदाद अथवा सरकारी कार्य आगे के लिए लंबित होंगे बेहतर रहेगा आज इनमे समय खराब ना करें। सामाजिक कार्यो में भागीदारी देने की सहमति देंगे दान-पुण्य पर खर्च करेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपको मिलाजुला फल मिलेगा। एक पल में ख़ुशी के समाचार मिलने से आनंदित हो उठेंगे, अगले ही पल किसी अन्य कारण से चिंता की स्थिति बनेगी। कार्य स्थल पर आपको प्रलोभन दिए जाएंगे, इन पर आगे भविष्य की हानि-लाभ परख कर ही निर्णय लें। भाई बंधू आपसे स्वार्थ सिद्धि की भावना के कारण अत्यन्त मीठा व्यवहार करेंगे। किसी प्रियजन से कई दिनों बाद हुई भेंट से प्रसन्नता होगी। धन लाभ भी अवश्य होगा परन्तु इसके लिए बौद्धिक परिश्रम एवं प्रतीक्षा अधिक करनी पड़ेगी। गृहस्थ में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा। बाहर घूमने की योजना बनाएंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप दिन भर कार्य क्षेत्र पर व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय सम्बंधित वादे पूरे करने के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ेगा, इसका उचित फल भी धन लाभ के रूप में यथा शीघ्र मिल जाएगा। विरोधी बनते कामो में अड़ंगा डालेंगे इसकी परवाह नहीं करे अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित रखें सफलता अवश्य मिलेगी। दाम्पत्य के उत्तरदायित्वों की पूर्ति करने में अधिक खर्च करना पड़ेगा परन्तु इससे घर में खुशहाली बढ़ेगी। मध्यान के बाद से धन की आवक आरंभ हो जायेगी जो की संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। मनोरंजन के अवसर भी हाथ से नहीं जाने देंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन फिर से व्यावसायिक उलझने बढ़ने के कारण नई परेशानी खड़ी होगी। हाथ आए अनुबंध निरस्त हो सकते है। सहकर्मियो के साथ भी तकरार होने की संभावना है। आज आपका क्रोध अकस्मात ही किसी के ऊपर निकल सकता है। व्यवहार में नरमी बरतें काम निकालने के लिए किसी की झूठी तारीफ भी करनी पड़े तो करें। आज लाभ पाने के लिए ये हथकंडे अपनाने ही पड़ेंगे। किसी महिला अथवा पुरुष के प्रति जरूरत से ज्यादा मोह मानसिक रूप से दुखी रखेगा। घर का वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा कोई भी आपकी बात को महत्त्व नहीं देगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपको अधूरे कार्य पूर्ण करने की जल्दी रहेगी जल्दबाजी में कुछ कार्य बिगड़ भी सकते है इसका ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र पर अपनी गलती का गुस्सा भी अन्य व्यक्ति के ऊपर निकालने से गर्मा गर्मी बढ़ेगी फिर भी अधिकांश कार्य समय से थोड़ा आगे पीछे पूर्ण हो ही जायेंगे। धन लाभ की कामना संध्या के समय पूर्ण हो जायेगी। नौकरी पेशा जातक आयवश्यक कार्य से लंबे अवकाश का मन बना सकते है। धार्मिक कार्यो में भी विशेष रूचि लेंगे टोने टोटको पर प्रयोग कर सकते है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा।

यह भी पढ़ें:  खड़गपुर के ये युवक कौन हैं जिन्होंने शहर को 'आदर्श नगर' बनाने की ठानी है !!

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा के चलते अधिक मशक्कत करनी पड़ेगा फिर भी लाभ आशा से कम ही रहेगा। धन के व्यवहार के चलते किसी से तीखी झड़प हो सकती है उधार लिया धन अति शीघ्र वापस करने का प्रयास करें अन्यथा स्वयं के साथ परिवार की प्रतिष्ठा ख़राब होगी। आवश्यकता पड़ने पर ही किसी से बात करें अनजाने में अपनी कमजोरी स्वयं ही लोगो को बताने के कारण बाद में मुश्किल होगी। परिजन की खराब सेहत को लेकर भी भाग-दौड़ करनी पड़ेगी धन खर्च आकस्मिक होगा। संताने परीक्षा में आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाएंगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए आशा से अधिक फायदेमंद रहेगा। घर एवं बाहर आश्चर्यजनक घटनाएं घटित होंगी। आज जहाँ आप हानि की संभावना रखेंगे वहां से भी लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आरंभ में थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में स्थिति अनुकूल बनने लगेगी कई साधनो से एक साथ धन लाभ होगा। विरोधी भी आपकी कार्यकुशलता की प्रशंशा करेंगे सामाजिक क्षेत्र पर मान बढ़ेगा परन्तु गृहस्थ में इसके विपरीत वातावरण रहने से हतोत्साहित हो सकते है। परिजन आपकी बात का जल्दी से विश्वास नहीं करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आप परिस्थितियों से हार मान लेंगे। मानसिक अशांति अधिक रहेगी। समझौते वाली प्रवृति भी आज काम नहीं आने वाली। मन अनैतिक कार्यो की और अधिक आकर्षित रहेगा। सामाजिक क्षेत्र पर मानहानि के योग है, इसलिए कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। परिवार के सदस्य भी उलाहना देंगे। मन में नकारात्मक भाव अधिक रहने के कारण मिलने वाले लाभ से भी वंचित रह सकते है। सेहत भी अकस्मात खराब होगी। कार्यक्षेत्र पर बेमन से कार्य करने के कारण अधिकारियो की फटकार सुननी पड़ेगी। गृहस्थ में उथल-पुथल रहेगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप सामाजिक गतिविधियो में अधिक सक्रिय रहेंगे। समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। सम्मान में वृद्धि होगी। आज दिखावा भी अधिक रहने के कारण अतिरिक्त खर्च बढ़ेंगे। कार्य व्यवसाय में अधिक रुचि नहीं रहने पर भी धन लाभ होने से उत्साहित रहेंगे। बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद जगेगी परन्तु दौड़-धुप अधिक करनी पड़ेगी। विदेश यात्रा में आरही बाधा शांत होने से आगे का मार्ग प्रशस्त होगा फिर भी आज लंबी यात्रा करने से बचे चोटादि का भय है। संताने आपकी बाते मानेंगी। स्त्री सुख भी सामान्य रहेगा।

यह भी पढ़ें:  29 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपके द्वारा बनाई योजनाएं शीघ्र फलीभूत होंगी। सभी महत्त्वपूर्ण कार्य आज सरलता से पूर्ण होने की संभावना अधिक रहेगी। कार्य व्यस्तता के कारण घरेलु कार्यो की अनदेखी पारिवारिक क्लेश का कारण बन सकती है फिर भी धन लाभ होने से संतुष्टि रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। धर्म कर्म में विश्वास रहने पर भी समय नहीं दे सकेंगे तंत्र मंत्र में अधिक रूचि लेंगे। आज आप सभी को साथ लेकर चलेंगे जिससे अधिक स्नेह एवं सम्मान मिलेगा। परंतु घर के बुजुर्ग एवं अधिकारी वर्ग से सावधान रहें मतभेद के चलते गर्मा-गर्मी हो सकती है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप किसी धार्मिक क्षेत्र से जुड़ेंगे, जिससे आध्यात्मिक उन्नति होगी मन शांत रहेगा। हास्य परिहास वाले स्वभाव के कारण आसपास का वातावरण खुशनुमा करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी आशा के अनुकूल व्यवसाय रहेगा परन्तु आज जितना भी कमाएंगे उससे संतोष नहीं होगा। आलसी वृति के कारण कार्यो में विलम्ब होगा। परिवार के सदस्यों की गतिविधियों पर शक करने से अशांति फ़ैल सकती है। मनचाही वस्तुओ पर खर्च करने के बाद भी शांति स्थापना के प्रयास विफल होंगे। मध्यान के बाद धन लाभ की संभावनाएं अंत समय में टलने से दुःख होगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप स्वयं को अन्य लोगो से कम आंकेंगे जिससे मन हीन भावना से ग्रस्त रहेगा। कार्यो के आरम्भ अथवा बीच में ही हार मान लेने के कारण धन सम्बंधित आयोजन असफल रह सकते है। सरकारी कार्यो में नई उलझने बढ़ेंगी कागजी काम आज ना करें। व्यवसाय में भी आकस्मिक हानि अथवा खर्च बढ़ने से परेशानी होगी। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। आज व्यर्थ में व्यसनों एवं दिखावे पर ज्यादा खर्च होगा। किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के कारण किसी की खुशामद भी करनी पड़ेगी फिर भी कार्य सफलता संदिग्ध ही रहेगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

।।आज का पंचांग।।
15 सितंबर 2026 मंगलवार
हिंदी माह भाद्रपद

विक्रम संवत: 2083, रौद्र
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: चतुर्थी सुबह 7:44 बजे तक, इसके बाद पंचमी
नक्षत्र: स्वाती दोपहर 3:20–3:21 बजे तक, फिर विशाखा
योग: इन्द्र दोपहर 12:19-12:20 बजे तक, फिर वैधृति
करण: विष्टि (भद्रा) सुबह 7:44 बजे तक, फिर बव
चंद्र राशि: तुला, 10:49 बजे तक, फिर वृश्चिक
सूर्य राशि: सिंह
ऋतु: वर्षा
अयन: दक्षिणायन

यह भी पढ़ें:  30 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

सूर्योदय: 6:06-6:13 बजे
सूर्यास्त: 6:24-6:30 बजे
चंद्रोदय: 9:48-9:53 बजे
चंद्रास्त: 8:55-9:02 बजे

विशेष पर्व :-
ऋषि पंचमी व्रत – 15 सितंबर 2026 को। पंचमी तिथि 15 सितंबर सुबह 7:44 बजे से शुरू होकर 16 सितंबर सुबह 8:59 बजे तक रहेगी।

शुभ-अशुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: 4:33 – 5:20 बजे
अभिजीत मुहूर्त: 11:50/11:57 – 12:40/12:46 बजे
राहुकाल: 3:20-4:52 बजे
यमगण्ड: 9:11-10:43 बजे
गुलिक काल: 12:15-1:47 बजे

दिन का चौघड़िया :
समय
चौघड़िया
6:06–7:38
रोग
7:38–9:11
उद्वेग
9:11–10:43
चर
10:43–12:15
लाभ
12:15–1:47
अमृत
1:47–3:19
काल
3:19–4:51
शुभ
4:51–6:24
रोग

रात्रि चौघड़िया : काल → शुभ → रोग → उद्वेग → चर → लाभ → अमृत → काल।
ऋषि पंचमी पूजा का प्रमुख समय: लगभग सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बताया गया है।
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seven =