
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है। कोलकाता में मंगलवार रात को एक होटल में आग लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह घटना मध्य कोलकाता के फलपट्टी मछुआ के पास हुई। पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।
पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव कार्य जारी है।
कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की गई है। इससे पहले, केन्द्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने राज्य प्रशासन को प्रभावित लोगों का तत्काल बचाव करने का आग्रह किया।
उन्होंने इस प्रकार की त्रासदीपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए अग्नि सुरक्षा उपायों की कड़ी निगरानी का भी आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना पर कई नेताओं ने दुख जताया है और राज्य सरकार से पीड़ितों को मदद पहुंचाने की अपील की है।
- अब तक 14 लोगों के शव बरामद
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 8:15 बजे रितुराज होटल में आग लगी। उन्होंने कहा कि 14 शव बरामद किए गए हैं और कई लोगों को बचाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए एक स्पेशल टीम भी बनाई गई है।
- कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने भी इस घटना पर दुख जताया और कोलकाता कॉर्पोरेशन की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह एक दुखद घटना है। आग लग गई… कई लोग अभी भी बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। कोई सुरक्षा नहीं थी। मुझे नहीं पता कि कॉर्पोरेशन क्या कर रहा है। उन्होंने घटना पर सवाल उठाते हुए कॉर्पोरेशन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।