Horo

14 जून 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
14 जून 2025 शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपके मन में कामनाएं तो बहुत रहेंगी लेकिन इनको साकार करने में कुछ ना कुछ व्यवधान अवश्य आएगा। प्रातः से मध्यान तक शरीर कार्य करने के लिए तैयार नहीं रहेगा फिर भी जबरदस्ती करना पड़ेगा। मध्यान बाद व्यवसाय में कुछ लाभ की संभावना बनेगी लाभ होगा परन्तु खर्च अधिक रहने के कारण कोई आवश्यक कार्य निरस्त करना पड़ेगा। परिजनों का सहयोग बराबर मिलते रहने से मानसिक रूप से शान्ति रहेगी। मित्रों का भी साथ मिलेगा। नौकरी वालो को कार्य बोझ जैसे लगेंगे। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे आवश्यकता पूर्ति समय पर करें अन्यथा गरमा गर्मी हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप दिन के आरंभ से किसी दुविधा में रहेंगे कोई वरिष्ठ व्यक्ति इससे बाहर निकालने में सहयोग करेगा। कार्य व्यवसाय से लाभ अवश्य होगा लेकिन जब संभावना नही रहेगी तब होने पर आश्चर्य चकित होंगे। मध्यान बाद आलस्य बढेगा आवश्यक कार्यो को भी टालने के प्रयास करेंगे लेकिन घरेलू कार्य समय पर पूरा करें अन्यथा कलह हो सकती है। व्यवसायी वर्ग उन्नति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन कार्य क्षेत्र पर आज किसी भी प्रकार के बदलाव से बचें। पारिवारिक वातावरण परिवर्तनशील रहेगा। महिलाये खरीददारी की जिद पर अड़ेंगी मांग पूरी होने पर ही शांत बैठेंगी। घर मे सुख के साधनों की वृद्धि पर खर्च भी करना पड़ेगा। संध्या के समय शुभ समाचार की प्राप्ति प्रसन्न करेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन की शुरुआत से ही आपके मन मे कुछ विशेष योजना बनेगी इसको साकार रूप देने में मध्यान बाद तक सफल हो जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु आज इनपर कार्यारम्भ ना करें धन की आमद कही ना कही से हो जाएगी इसके लिए ज्यादा माथा पच्ची नही करनी पड़ेगी। दिन भाग्योदय कारक रहेगा व्यवहार के बल पर अन्य लोगो की अपेक्षा ज्यादा फल पाने के हकदार रहेंगे आप हाथ आये काम को किसी भी प्रकार जाने नही देंगे। नौकरी पेशा भी ले देकर काम पूरा करने के पक्ष में रहेंगे। मध्यान बाद भविष्य के खर्चो को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाने की मानसिकता रहेगी। कामना पूर्ति से महिलाए अधिक उत्साहित रहेंगी। सेहत उत्तम रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका ध्यान इधर-उधर की बातों पर अधिक रहेगा दिन का कोई लक्ष्य निर्धारित ना कोने के कारण लक्ष्य से भटक सकते है। आज अपने कार्यो को छोड़ अन्य लोगो को सलाह देंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा लेकिन इसमें आंशिक सफलता मिलेगी। मध्यान बाद मेहनत के अनुपात में अधिक लाभ मिलने के योग है व्यवहारिकता पर अधिक ध्यान दें आपके हिस्से का लाभ कोई अन्य ना ले जाये। धन की आमद आज निश्चित नही रहेगी फिर भी खर्च अनुसार हो जाएगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी लेकिन व्यस्तता के चलते ज्यादा समय नही दे सकेंगे। घर मे मंगल कार्य होंगे परिजन आपका ख्याल रखेंगे लेकिन बदले में कुछ अधिक मांग भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें:  जमशेदपुर के विश्व ख्याति प्राप्त कवि मक़सद अनवर मक़सूद को बंगाल में सम्मानित किया गया

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप अपनी उटपटांग हरकतों से आस पास का वातावरण हास्यास्पद बनाएंगे स्वयं को अन्य लोगो की तुलना में अधिक बुद्धिमान दर्शाना अनचाही परेशानी खड़ी कर सकता है। कार्य क्षेत्र से आज ज्यादा संभावनाए ना लगाए सुविधाओ की कमी के कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा धन की आमद होते ही हाथ से निकल जायेगी। परिवार में आज कुछ ना कुछ अभाव अनुभव करेंगे किसी परिजन की कमी भी खलेगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शान्ति से बीतेगा। महिलाओं के लिये दिन किसी ना किसी रूप में लाभ ही कराएगा। सेहत स्वयं की गलती से खराब होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन भी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा दिन के आरंभ से ही घरेलू वातावरण को सुधारने का प्रयास करेंगे इसमें आंशिक सफलता मिल भी जाएगी लेकिन आपका व्यवहार रूखा रहेगा बाहर से हमदर्दी दिखाएंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या का भाव रखेंगे संपर्क में रहने वाले लोग आपकी भावनाओं को तुरंत समझ लेंगे। घर में किसी ना किसी से व्यर्थ की बातों में उलझने पर शांत वातावरण फिर से अशान्त होगा। कार्य क्षेत्र पर धन की कमी अनुभव होगी मन की भड़ास किसी ना किसी पर निकलने से स्नेह संबंधों में कड़वाहट आएगी। धन की आमद परिश्रम अनुसार होगी। मानसिक दबाव बढ़ेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन शुभ फलदायक है दिन के आरंभ से ही मन अकारण ही प्रसन्न रहेगा। घर मे किसी विशेष कार्य को लेकर चहल पहल रहेगी। कार्य क्षेत्र पर आज कारोबार संतोषजनक रहेगा आर्थिक रूप से सम्पन्नता आएगी खर्च भी आज अतिरिक्त होंगे लेकिन परिजनों की खुशी के आगे बुरे नही लगेंगे। नौकरी वाले लोग अधिकांश कार्य बाद के लिए टालेंगे। बड़े कार्यो को मध्यान पूर्व ही निपटाने के प्रयास करें इसके बाद कार्य तो चलते रहेंगे लेकिन संतोष कम ही होगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों की कमी खलेगी फिर भी विलम्ब नही होने देंगे। घरेलू वातावरण मध्यान तक ठीक रहेगा इसके बाद किसी गलतफहमी अथवा मांग पूरी ना होने पर अशांति हो सकती है। संध्या के आसपास सेहत में नरमी आएगी किसी भी कार्य मे उत्साह नही रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आपकी मानसिकता शांति से दिन बिताने की रहेगी लेकिन घर एवं बाहर कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेंगी जिनसे क्रोध आएगा। घर में सुबह शांति रहेगी लेकिन संध्या के समय कलह होने की आशंका बेचैन रखेगी। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक लाभ कमाया जा सकता हैं। मध्यान बाद से कार्य क्षेत्र पर सहयोगियो की कमी रहेगी ज्यादा काम ना बढ़ाये कम में ही संतोष करें अन्यथा बेवजह की मुसीबत बनेगी। धन लाभ भाग दौड़ के बाद खर्च लायक हो जाएगा। सामाजिक कार्यो में भी रुचि लेंगे इसके कारण अपने कार्यो में भी बदलाव करना पड़ेगा। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थसिद्धि की भावना अधिक रहेगी। मौसम जनित बीमारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  ममता को बंगाल में हिंसा रोकने के लिए कदम उठाना चाहिए - कांग्रेस

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप जल्दी से किसी कार्य को करने के लिए तैयार नही होंगे लेकिन बचते बचते दोपहर बाद व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी आकस्मिक खर्च बढ़ने के कारण थोड़ी चिंता होगी फिर भी किसी खास व्यक्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करने से पीछे नही हटेंगे। मानसिक संतुलन बढ़िया रहेगा फिर भी परिस्थिति के अनुसार स्वयं को ढाल नही पाएंगे। धन की आमद निश्चित कार्यो से ही होगी। संध्या बाद अकस्मात उपहार अथवा अन्य लाभ मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर विरोधी आज कम ही रहेंगे लेकिन परिवार में पैतृक संबंधित विषयो को लेकर स्वयंजन ही वैर भाव रखेंगे। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन भी परिस्थितियां उलझन में डालने वाली रहेंगी। दिन के आरंभ से ही मन में कोई डर रहेगा आर्थिक उलझने सुलझने की संभावना नही दिखने से मन मे नकारत्मक विचार आएंगे। आप अपनी पूर्व की गलतियों की समीक्षा करेंगे किसी आवश्यक कार्य को लेकर मध्यान तक व्यस्त रहेंगे यात्रा भी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में आज स्थिरता नही रहेगी फिर भी काम चलाऊ धनलाभ हो ही जायेगा। मध्यान बाद परिस्थिति में सुधार आने लगेगा। किसी परिचित की सहायता से आर्थिक मसले कुछ हद तक सुलझेंगे। संध्या का समय पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा घर में सुख की अनुभूति होगी।मनोरंजन के अवसर मिलने से मानसिक अशांति दूर होगी लेकिन आपके कृपण व्यवहार से कोई नाराज भी हो सकता है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन किसी ना किसी रूप में लाभ दिलाएगा। दिन के आरंभ से ही कामना पूर्ति को लेकर उत्साहित रहेंगे। कार्य व्यवसाय में आज समय कम ही देंगे फिर भी दिन भर की पूर्ति किसी काम के बनने से हो जाएगी। सामाजिक गतिविधियों में जाने से कतराएंगे लेकिन मन मारकर जाना ही पड़ेगा। छोटे मोटे खर्चो लगे रहेंगे लेकिन किसी की इच्छा पूर्ति के लिये बजट से बाहर खर्च करना अखरेगा। नौकरी पेशाओ को अचानक काम आने से परेशानी होगी लेकिन अधिकारी वर्ग को प्रसन्न कर अपनी बात मनवा लेंगे। मध्यान बाद का समय मित्र परिजनो के साथ आनंद से व्यतीत करेंगे स्वभाव में थोड़ा अहम रहने से माहौल बिगड़ सकता है। संध्या बाद किसी समाचार से बेचैनी रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज भी दिन आपके अनुकूल बना है लेकिन आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति से भी गुजरना पड़ेगा। मध्यान तक कि दिनचार्य सामान्य रहेगा इसके बाद कुछ बदलाव आने लगेगा। परिजन अपने मतलब से बात करेंगे लेकिन आज धन संबंधित परेशानी कम ही रहेगी। व्यवसाय में आशा से कम कारोबार रहेगा फिर भी धन को लेकर ज्यादा तामझाम में नही पड़ेंगे। खर्च अन्य दिनों की तुलना में आज अधिक रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें आपके मुख से निकली चुभने वाली बात रंग में भंग ना डाल दें। महिलाए कुछ समय के लिए अशान्त रहेंगी लेकिन संध्या बाद सामान्य हो जाएंगी। घरेलू कार्यो को लेकर भागदौड़ करनी पड़ेगी। सेहत आज सामान्य रहेगी।

यह भी पढ़ें:  02 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
14 जून 2025 शनिवार
हिंदी माह आषाढ़

तिथि तृतीया 03:46:10pm
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तराषाढा 12:20:53am
योग ब्रह्म 01:11:40pm
करण विष्टि भद्र 03:46:10pm
करण बव 03:51:24am
चन्द्र राशि धनु till 05:37:12am
चन्द्र राशि मकर from 05:37:12am
सूर्य राशि वृषभ
रितु ग्रीष्म
आयन उत्तरायण
वाराणसी
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:08:32 am
सूर्यास्त 06:48:14pm
दिन काल 01:39:41 pm
रात्री काल 10:20:24am
चंद्रास्त 07:27:52 am
चंद्रोदय 09:36:02pm
सूर्योदय
लग्न वृषभ 28°59′ , 58°59′
सूर्य नक्षत्र मृगशीर्षा
चन्द्र नक्षत्र उत्तराषाढा

पद, चरण
भे उत्तराषाढा 05:37:12am
भो उत्तराषाढा 11:53:11am
जा उत्तराषाढा 06:07:45pm
जी उत्तराषाढा 12:20:53am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =