Horo

14 दिसम्बर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
14 दिसंबर 2024, शनिवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके तनाव को बढ़ाएगा, क्योंकि आप कामों को लेकर तनाव में रहेंगे। यदि आप जीवनसाथी के आजीविका को लेकर परेशान थे, तो उन्हें कोई अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप व्यापार में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे वह और गति पकड़ेगा। संतान के मनमानी व्यवहार के कारण आपको बेवजह तनाव बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर निर्भर ना रहें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप पर यदि कोई पुराना कर्ज था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आप घर की साफ-सफाई और रख-रखाव पर आप पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी बात को बहुत ही सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपकी आय के रास्ते बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यापार में रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपकी भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी संतान किसी भोज आदि पर जा सकते हैं। आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। व्यापार में आप अपनी योजनाओं को लेकर काफी मेहनत करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी की पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी के कहने में आकर किसी वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो वह बढ़ सकते है। नौकरी में आपको बदलाव बहुत सोच समझकर ही करना बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे, जिससे उन्हें किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कुछ जरूरी जानकारी साझा ना करें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई समस्या खड़ी हो सकती है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपनी माताजी से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  वलीवा की जीत पर नहीं होगा पदक समारोह का आयोजन

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी, जो आपकी तनाव को बढ़ाएंगे। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपको परेशानी देगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने कामों को छोड़कर बाकी पर ध्यान लगाया, तो आपके कामों के लटकने की संभावना है। आप यदि नौकरी में कामों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारियां पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहा है, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, लेकिन आप किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई गलत जगह निवेश करने से बचें। जो लोग बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत है, उन्हे किसी अच्छी योजना में निवेश करने का मौका मिलेगा। आपके पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, उसमें यदि आपने ढील दी, तो वह भविष्य में बढ़ सकती हैं। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जो आपको खुशी देगा। आप किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, जिसके बाद परिवार में किसी आकस्मिक पार्टी का आयोजन होगा। आपको अपने खर्चों को लेकर कुछ उलझनें रहेगी।

यह भी पढ़ें:  8 Oct : कैसा होगा आपका दिन, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, देखें यहां

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने राजनीतिक कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के भरोसे में नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई-लिखाई में यदि कोई समस्या आ रही है, तो आप बातचीत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर ना रहें। आपको अपनी किसी काम को समय से पूरा करना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप खुशियों से सराबोर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने कामों के लिए शाबाशी मिल सकती है, लेकिन यदि आपने किसी काम में जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने से आपका मन परेशान रहेगा और आपको किसी के बारे में कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। आप अपनी आय और व्यय के मामले में किसी दूसरे व्यक्ति से ना बोले, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको व्यापार में अपने साझेदार से थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आप अपने कामों पर ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिस कारण उनके लटकने की संभावना है। परिवार में चल रही समस्या आज फिर से सिर उठाएंगी, जो आपको परेशानी देगी। आप संतान को कही बाहर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
14 दिसंबर 2024, शनिवार
हिंदी माह मार्गशीर्ष

तिथि चतुर्दशी 04:58:09pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र रोहिणी 03:53:42am
योग सिद्ध 08:25:24am
योग साध्य 05:06:06am
करण वणिज 04:58:10pm
करण विष्टि भद्र 03:42:07am
चन्द्र राशि वृषभ
सूर्य राशि वृश्चिक
रितु हेमंत
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  पिछले 2 लोकसभा चुनाव में दुबारा जीते 71 सांसदों की संपत्ति 286 प्रतिशत बढ़ी

वाराणसी
सूर्योदय 07:01:17 am
सूर्यास्त 05:44pm
चंद्रोदय 04:36:39 pm
चंद्रास्त 06:54:14am
सूर्योदय
लग्न वृश्चिक 28°20′, 238°20′
सूर्य नक्षत्र ज्येष्ठा
चन्द्र नक्षत्र रोहिणी

पद, चरण
ओ रोहिणी 11:17:24am
वा रोहिणी 84:48:35pm
वी रोहिणी 10:20:38pm
वु रोहिणी 03:53:42am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 2 =