।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
13 जुलाई 2026, सोमवार
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन भी आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। किसी पारिवारिक कारण से आज मन ग्लानि से भरा रहेगा। संतानों का उद्दण्ड व्यवहार व्यथित करेगा। कार्य के प्रति उत्साह की कमी रहने से अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। आवेश से बचें अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। सेहत में आकस्मिक गिरावट आने से अशान्त रहेंगे। धैर्य से दिन बिताएं।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिस्थितयां लाएगा। आज आपके व्यवहार में सौम्यता रहेगी जिससे घर बाहर का वातावरण हल्का होगा। वाणी व्यवहार के बाल पर कठिन कार्य को आसान बना लेंगे। आज आपका मां मनोरंजन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके कारणकार्यो में विलम्ब होगा सरकारी कार्य लंबित रहेंगे। कार्य क्षेत्र में नीरसता रहेगी। धन को काम से ही खर्च करें। कार्यो में जोखिम ना लें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुरूप ही लाभ होगा आकस्मिक खर्च परेशान करेंगे। धन की उगाही के कारण विवाद हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी की कटुता के कारण विवाद की स्थिति बनेगी। यथा संभव यात्रा से बचे अन्यथा बीमार पड़ सकते है। जोड़ो सम्बंधित परेशानी रहेगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। घरेलु अथवा सामाजिक कार्यो के कारण आज कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आज धन की आमद कामचलाऊ होगी आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। व्यस्त दिनचर्या के कारण संध्या के आसपास सेहत भी ख़राब हो सकती है सावधान रहें। आज कोई बड़ा निर्णय सोच समझ कर ही लें। दुर्व्यसनों से बचें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन भर परिस्थितिया आपके पक्ष में रहेंगी। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। सरकारी कार्यो में भी सफलता मिलने की अधिक सम्भवना है। सरकारी कर्मचारियों को पद अथवा धन लाभ होगा। रिश्तेदारो के ऊपर खर्च भी करना पड़ेगा। घर में परिजन आप से कुछ आशा रखेंगे। व्यापारियों को आज थोड़े विलम्ब से धन लाभ होगा। यात्रा आनंददायक रहेगी।
कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आप आनंद में बितायेंगे। आज आध्यत्म में विशेष रूचि रहेगी। पूजन-सत्संग का आयोजन करेंगे। शुभ धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते है। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ प्रेम भरा व्यवहार मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलने से धन लाभ होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करेंगे। सपनो की दुनिया को छोड़ आज यथार्थ में जियेंगे।
तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका आज का दिन अशुभ रहेगा। सेहत अस्थिर रहने से कार्यो को उत्साह से नहीं कर पाएंगे। थोड़े कार्य में ही थकान अनुभव होगी। आर्थिक विषयो को लेकर बेचैनी रहेगी। सरकार विरोधी कार्य मान हानि करा सकता है। कुछ समय घर के बुजुर्गो के पास व्यतीत करें लाभ होगा। आज कोई वित्तीय लेनदेन अथवा उधारी ना करें। आलस्य अधिक रहेगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। आज प्रत्येक क्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। व्यापार विस्तार अथवा नए कार्य का आरंभ लाभदायक सिद्ध होगा। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी परिचित से लंबे समय बाद भेंट से हर्ष एवं लाभ होगा। परिवार के ऊपर खर्च करेंगे दाम्पत्य सुख मिलेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन भी स्वास्थ्य नरम रहने से घर एवं कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहने से धन सम्बंधित समस्या बनेगी। बुजुर्गो का सहयोग मिलने से मन को राहत मिलेगी। सरकारी कार्यो विशेष कर कागजातों को सावधानी से रखें। कार्य क्षेत्र से आज अवकाश कर आराम करना हितकर रहेगा। दवा से एलर्जी हो सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतित करेंगे। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा।आज आपके महत्त्व पूर्ण कार्य आसानी से सफल होंगे। आत्म विश्वास बढ़ेगा। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा। कार्य क्षेत्र की व्यस्तता के कारण मनोरंजन का आनंद ख़राब होगा।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन भी आपको प्रतिकूल परिस्थितयो का सामना करना पड़ेगा। शारीरिक शिथिलता रहने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आएगा। स्नेहीजन आज आपके व्यवहार के कारण दूरी बनाएंगे। कार्यो में विलम्ब होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से अनबन होने की संभावना है। मौन रहने से कई समस्याओं से बचेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। आज आप अपने कार्यो को उत्साह से निर्धारित समय पर पूर्ण कर पाएंगे। जिससे हर क्षेत्र में प्रशंशा के पात्र बनेंगे। आकस्मिक यात्रा के योग बन सकते है। परिवार में निकटता का आभास होगा। संध्या के समय पेट सम्बंधित परेशानी हो सकती है। खान-पान संयमित रखे।
कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
।।आज का पंचांग।।
13 जुलाई 2026 सोमवार
हिंदी माह आषाढ़
कृष्ण पक्ष
विक्रम संवत : 2083 ( रौद्र)
शक संवत : 1948 (पराभव)
तिथि, नक्षत्र और योग
तिथि : चतुर्दशी तिथि शाम 06:49 PM / 06:53 PM तक, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू होगी।
नक्षत्र : मृगशिरा नक्षत्र सुबह 05:41 AM तक था, इसके बाद पूरे दिन और रात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योग : ध्रुव योग शाम 04:00 PM तक, उसके बाद व्याघात योग शुरू होगा।
करण : विष्टि (भद्रा) सुबह 08:41 AM तक।
शकुनि शाम 06:50 PM तक।
इसके बाद चतुष्पद करण।
सूर्य और चंद्र की स्थिति
सूर्य राशि : मिथुन राशि (पुनर्वसु नक्षत्र)
चंद्र राशि : मिथुन राशि
सूर्योदय और चंद्रोदय का समय
सूर्योदय : सुबह 05:32 AM/ 05:35 AM
सूर्यास्त : शाम 07:22 PM
चंद्रोदय : 14 जुलाई की सुबह 02:25 AM/ 02:44 AM
चन्द्रास्त : शाम 05:35 PM
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:02 PM से 12:50 PM तक (यह दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है)।
अमृत काल : शाम 05:31 PM से 07:07 PM तक।
अशुभ समय और राहुकाल
विशेष ध्यान दें : राहुकाल और भद्रा के समय किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए।
राहुकाल : सुबह 07:16 AM से 08:59 AM तक।
भद्रा (विष्टि) : सुबह 08:41 AM तक (इस समय शुभ कार्य वर्जित हैं)।
यमगण्ड : सुबह 10:43 AM से दोपहर 12:26 PM तक।
गुलिक काल : दोपहर 02:10 PM से शाम 03:53 PM तक।
व्रत और त्योहार
मासिक शिवरात्रि : कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी होने के कारण आज मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। भगवान शिव की विशेष पूजा और रात्रि जागरण के लिए यह दिन बेहद फलदायी है।
विशेष खगोलीय/ज्योतिषीय घटना : ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस दिन ग्रहों की स्थिति से षडाष्टक योग का निर्माण भी हो रहा है, जिसके कारण महत्वपूर्ण वित्तीय फैसले लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
आज का दिशा शूल पूर्व
ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

