IMG 20220903 WA0011

सामाजिक संस्था प्रगति के शिविर में 120 लोगों का हुआ नेत्र परीक्षण

खड़गपुर । पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के झपाटापुर में सामाजिक संस्था प्रगति के तत्वावधान में आयोजित शिविर में करीब 120 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ। ईश्वर चंद्र जन चेतना केंद्र की ओर से आयोजित इस शिविर में अनिल दास, प्रदीप धर, मनोज धर, बलवंत कर व केया सीट सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शिविर में करीब 120 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं भी दी गई। 30 लोगों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया। संस्था की ओर से उनका ऑपरेशन करा कर आवश्यक चश्मा वगैरह दिया जाएगा।

वक्ताओं ने आयोजन के लिए आयोजकों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि गरीब वर्ग के कल्याण के लिए और अधिक संख्या में इस प्रकार के शिविर के आयोजन की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =