12 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
दिनांक 12 सितंबर 2022 सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
उधार के मामलों में सावधानी रखें। धर्म-कर्म में आपकी रुचि कम रहेगी। किसी से बहस हो सकती है। मित्रों के साथ सम्बन्ध किसी कारण प्रभावित हो सकते हैं। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। गलत बात का समर्थन करने से आपको बचना चाहिये। आपको परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यापार में लाभ मिलेगा। अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करें। आपके काम में वृद्धि होगी। आपकी कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। जरूरी फैसले लेने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। अनजान लोगों से सावधान रहें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन कुछ उलझन भरा हो सकता है। आप दूसरों के काम के लिये मेहनत करेंगे। आज आप यात्रा कर सकते हैं। तनाव में रहेंगे। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको कामयाबी मिलेगी। नये कार्यों में दिक्कतें आने की आशंका है। आपकी आलोचना हो सकती है। कुटिल लोगों से दूरी बनाकर रखें। नया काम शुरू न करें। सगे संबंधियों से आज मुलाकात होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संपत्ति विवाद दूर होने की संभावना है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बुजुर्गों की सलाह का आपके जीवन पर असर होगा। दाम्पत्य जीवन में समस्या बढ़ सकती है। आपका रूका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको बुरी खबर मिल सकती है। निजी दफ्तर में काम करने वालोंको थोड़ी परेशानी होगी। अधूरे मन से कोई कार्य न करें। किसी काम में जल्दबाजी घातक होगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
सुबह से ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कड़े निर्णय ले सकते हैं। बिजनेस टूर से आपको लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बच्चों पर आप काफी ध्यान देंगे। दंपत्तियों के बीच संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। पारिवारिक आयोजन हो सकते हैं। कारोबार में प्रयोग सावधानी से करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए लोगों से मुलाकात सार्थक रहेगी। खुशियाें का वातावरण रहेगा। सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करेंगे। आपकी व्यक्तिगत दिक्कतें दूर होंगी। नकारात्मकता से दूर रहें। साझेदारों से गलतफहमी हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज समय पर अपने कार्य पूरे करने का प्रयास करें। आप पर कोई शक कर सकता है। आपका धन दूसरों पर खर्च होगा। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत होगी। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। करियर आगे बढ़ेगा। कारोबार के काम जल्द पूरे कर लें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के काम में दिक्कत आ सकती है। ज्यादा दौड़धूप करनी पड़ेगी। कुसंगति छोड़ने का प्रयास करें। कारोबार में बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी के प्रति ईर्ष्या से ग्रसित हो सकते हैं। आपका मन विचलित रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
काफी दिनों से आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। धन संबंधी लेनदेन सावधानी से करें। किसी को सलाह देने से बचें। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कार्यस्थल में परिवर्तन कर सकते हैं। सार्वजनिक जीवन में बड़ी जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। यात्रा से लाभ होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी से नोंक-झोंक हो सकती है। परिवार के लोगों से गुस्से में बात न करें। अपना व्यवहार सुधारें। परिवार के किसी सदस्य की चिन्ता रहेगी। तकनीक क्षेत्र में कुछ समस्या आ सकती है। कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपको थकान रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। राजनीतिक लोगों से आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा करेंगे। आपके विचारों से कई लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। अपने कार्य से संतुष्ट हो सकते हैं।

।।आज का पंचांग।।
12सितम्बर 2022 सोमवार
हिंदी माह अश्विन

तिथि द्वितीया 11:34:52am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 06:58:02am
योग गण्ड 09:29:49am
करण गर 11:34:52am
करण वणिज 11:00:19pm
चन्द्र राशि मीन
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर शुभकृत
संवत्सर (उत्तर) नल
विक्रम संवत 2079
शक संवत 1944
वाराणसी
सूर्योदय 05:43:47 am सूर्यास्त 06:04:26pm
चंद्रास्त 07:22:15am चंद्रोदय 07:32:15pm

सूर्योदय
लग्न सिंह 25°4′ , 145°4′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद
पद, चरण
ञ उत्तरभाद्रपदा 06:58:02am
दे रेवती 12:48:15pm
दो रेवती 06:41:05pm
च रेवती 12:36:36am

आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *