तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में निखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) की पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर ग्रामीण क्षेत्रीय शाखा का 11वां त्रिवार्षिक सम्मेलन शहर के रवींद्रनगर स्थित संगठन के जिला कार्यालय गोलोकपति भवन में आयोजित किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत संगठन के झंडा फहराने और शहीद वेदिका पर माल्यार्पण के साथ हुई। संगठन के क्षेत्रीय शाखा के अध्यक्ष सुदीप कुमार खाड़ा ने झंडा फहराया और शोक प्रस्ताव पेश किया।
सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन संगठन के जिला संपादक मंडली के सदस्य दिलीप सॉउ ने किया। उद्घाटन गीत सुब्रतो पात्र ने प्रस्तुत किया, जिसमें सरोज मन्ना ने तबले पर साथ दिया। मातुआ मल्लिक ने भी संगीत प्रस्तुत किया।
क्षेत्रीय शाखा के सचिव गौरी शंकर साहू ने सचिवीय प्रतिवेदन और जवाबी भाषण प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष तारक नाथ भुइयां ने आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। सचिवीय प्रतिवेदन पर विभिन्न स्कूलों और मदरसों से आए 12 प्रतिनिधियों ने चर्चा में भाग लिया।
सम्मेलन की सफलता की कामना करते हुए जिला अध्यक्ष मृणाल कांति नंद, सदर महकमा सचिव श्यामल घोष और केंद्रीय समिति की सदस्यता सविता मन्ना ने संदेश दिया।
सम्मेलन के अंत में आगामी तीन वर्षों के लिए नए जोनल कमिटी का गठन किया गया और आगामी महकमा सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के नाम भी चुने गए।
सम्मेलन स्थल का नामकरण दिवंगत वामपंथी नेता सीताराम येचुरी और दिवंगत दो मुख्यमंत्रियों वीएस अच्युतानंदन और बुद्धदेव भट्टाचार्य के नाम पर किया गया था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

