IMG 20250712 WA0011

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कम्युनिटी के शिविर में 104 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

  • हृदय रोग से पीड़ित 6 मरीजों की हुई पहचान, दो की हालत गंभीर

खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर शहर अंतर्गत नीमपुरा रोड पानी टंकी के समीप शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कम्युनिटी के तत्वावधान में निश्शुल्क स्वास्थ्य व हृदय रोग परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

खड़गपुर अनुग्रह मिनिस्ट्री के सहयोग से आयोजित इस शिविर में मरीजों की जांच के लिए बीपी पोद्दार हास्पिटल, कोलकाता से चिकित्सकों टीम पहुंची थी।

इस मौके पर बतौर सम्मानित अतिथियों में वार्ड सभासद टी. नागेश्वर राव, पूर्व सभासद रमना राव, वार्ड 12 के सभासद विष्णु प्रसाद, अधिवक्ता सोमेन दास, डॉ. श्यामल बनर्जी, समाजसेवी समीर गुहा व नगर थाना के एएसआइ पुष्पेन्द्र बर्मन समेत बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

104 people got their health checkup done in the camp of International Human Rights Community

आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य विजय प्रताप ने कहा कि शिविर में करीब 40 महिलाओं समेत कुल 104 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया है।

खास बात यह रही कि शिविर में आए लोगों की हृदय जांच के दौरान छह लोगों में गंभीर लक्षण पाए गए, जिसकी उनको जानकारी ही नहीं थी। इसमें से दो मरीजों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

सभी मरीजों को चिकित्सकों ने जांच-पड़ताल के बाद आवश्यक दवाएं व सलाह प्रदान की, जिससे वह जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकें।

शिविर के आयोजन में अनुग्रह मिनिस्ट्री के अमरजीत एरिक के साथ अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कम्युनिटी के उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा व आनंद शर्मा, सदस्य श्रवण कुमार गुप्ता, विकास शर्मा व महिला इकाई की ओर से दुर्गा शर्मा, दुर्गा साहू व रितु राज चौधरी समेत अन्य का सक्रिय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:  कृष्णानगर कल्चरल टीम ने लगाया 1000 पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बिलकिस परवीन की मेजबानी में तनिष्क ने शिक्षकों संग मनाया शिक्षक दिवस
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fourteen =