संवाद सूत्र, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा में आयोजित एक कार्यक्रम में पुलिस द्वारा बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। जिले की पुलिस अधीक्षक आईपीएस पापिया सुल्ताना की मौजूदगी में संबंधित लोगों को उनके मोबाइल लौटाए गए।
पुलिस के अनुसार, जिले के विभिन्न इलाकों से मोबाइल फोन के गुम होने अथवा चोरी होने की शिकायतें मिलने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई थी। जांच के दौरान तकनीकी माध्यमों से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण कर कई मोबाइल फोन का पता लगाया गया।
इसके बाद बरामद मोबाइल फोन से संबंधित दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया गया। सत्यापन के आधार पर उनके वास्तविक मालिकों की पहचान की गई। डेबरा में आयोजित कार्यक्रम में ऐसे ही 100 मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सौंप दिए गए।
लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर कई लोगों ने संतोष व्यक्त किया। इनमें ऐसे लोग भी शामिल थे, जिनके मोबाइल फोन काफी समय पहले गुम या चोरी हो गए थे।
मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में तकनीकी जांच की भूमिका रही। जिला पुलिस के अनुसार, गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित मामलों में शिकायतों के आधार पर जांच की जाती है और उपलब्ध तकनीकी सूचनाओं के आधार पर उनकी तलाश की जाती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

