Aaj Ka Rashifal

10 सितंबर 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

‌‌।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
10 सितंबर 2026 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल रहेगा भागदौड़ भरी दिनचर्या और असंयमित खान-पान के कारण स्थिति ज्यादा बिगड़ सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग भी बन रहे है। यात्रा अधिक आवश्यक होने पर ही करें घर अथवा कार्य क्षेत्र पर भी उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक ही लाभ उठा सकते है इसके बाद सेहत और परिस्थिति दोनो आर्थिक लाभ से वंचित रखेगी उल्टे व्यर्थ खर्च ही बढेगें। घर मे उदासीनता का वातावरण रहेगा परिजनों को किसी न किसी रूप में कष्ट होने की संभावना है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने से सीधी बातों का भी बेतुका जवाब देकर माहौल को अधिक खराब करने से बचे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए विजय दिलाने वाला रहेगा स्वार्थ सिद्धि की भावना प्रबल रहेगी अपना काम साधने के लिए दूसरे का बिगाड़ने से भी नही चूकेंगे। मुंह से मीठा बोलेंगे लेकिन अंदर ईर्ष्या भरी रहेगी। नौकरी करने वाले लोग अधिकारी सहकर्मियों से कुछ ज्यादा ही खुलापन दिखाने पर अपमानित हो सकते है सतर्क रहें अन्यथा काम निकलने में दिक्कत आएगी। मध्यान बाद जिस भी काम में हाथ डालेंगे अथवा जो भी कामना करेंगे उसमे चालाकी से देर-सबेर सफलता मिल ही जाएगी धन लाभ भी चतुराई से जरूरत के अनुसार हो जाएगा फिर भी संतुष्टि नहीं होगी। ज्यादा पाने की लालसा में मन की शांति खो देंगे। संध्या बाद का समय मौज शौक में बीतेगा, खर्च आंख बंद कर करेंगे। घर का वातावरण आंनद दायक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी रात्रि में पेट संबंधित शिकायत हो सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आरम्भ में शुभ फलदायक।रहेगा मन मे जो भी सोचेंगे थोड़ा बहुत कम ही सही लेकिन मिलेगा जरूर दिनचर्या आज उथल पुथल ही रहेगी किसी सामूहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए नियत कार्यो में बदलाव करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज आकस्मिक लाभ के योग बनेंगे। नियमित बिक्री की जगह आज जनसंपर्कों के द्वारा अधिक लाभ की संभावना है। व्यवहार में थोड़ा रूखापन आ सकता है, इससे बचे अन्यथा सामाजिक क्षेत्र पर आपकी छवि खराब होगी। मनोरंजन पर आज अधिक आकर्षण रहेगा लेकिन ध्यान रहे घर परिवार का वातावरण संध्या के समय अभद्रता अथवा अनैतिक कर्मो के कारण अशांत होगा। थकान भी अधिक रहेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आपकी दिनचर्या और स्वभाव में सुधार आएगा। पिछली गलतियों से सीख लेंगे, लेकिन हम की भावना आज भी बनी रहेगी। घर का वातावरण आज भी मध्यान तक उथल पुथल रहेगा घर के सदस्य एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करेंगे लेकिन मतलब साधने के लिए पुरानी बातों को भूल जाएंगे। मध्यान बाद बुद्धि विवेक जाग्रत होने पर पूर्ण शांति स्थापित होगी फिर भी मन का द्वेष आज मिटना असम्भव है। कार्य क्षेत्र पर लाभ की संभावना कम ही रहेंगी अपने बुद्धि चातुर्य से खर्च निकालने लायक आय बना लेंगे लेकिन व्यर्थ के खर्च भी लगे रहने से रुकेगा नही। संध्या बाद का समय अनर्गल कार्यो मौज शौक मनोरंजन में बीतेगा इसी में प्रसन्न भी रहेंगे। व्यर्थ के आडंबर से बचने की सलाह देंगे लेकिन खुद उसी में फंसे रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (25-04-2020)

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन मानसिक रूप से दुविधा बनी रहेगी जिस कार्य को करना चाहिए उसे ना कर व्यर्थ के कामो में उलझेंगे। अपने काम छोड़ पराये कामो में टांग अड़ाने से अपमानित भी हो सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज निर्णय लेने में परेशानी आएगी लाभ के अवसर इसी कारण हाथ से निकलने की संभावना है। मन मे अहम की भावना रहने से किसी से सहायता लेना पसंद नही करेंगे। ले देकर काम निकालने की मानसिकता से थोड़ा बहुत धन लाभ अवश्य होगा परन्तु थोड़ा विलंब भी होगा। नौकरी पेशा लोग उच्चाधिकारियों से जले भुने रहेंगे मन की बात मन मे ही रखे अन्यथा आगे के लिए नई समस्या खड़ी होगी। गृहस्थ में शांति बनी रहेगी फिर भी अपनी बेतुकी हरकतों से माहौल खराब करेंगे। इच्छापूर्ति पर खर्च होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आप आज का दिन सुख शांति से बिताएंगे दिन के आरंभ से ही किसी भी कार्य को लेकर ज्यादा झंझट में पड़ने से बचेंगे मन भी आज काम के प्रति कम ही समर्पित रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक मंदी का सामना करना पड़ेगा इसके बाद थोड़ा बहुत व्यवसाय होने से दैनिक खर्च लायक आय हो जाएगी। नौकरी वाले लोग आज आलस्य से भरे रहेंगे बेमन से कार्य करने पर अधिकारी वर्ग से मतभेद हो सकते है। पारिवारिक वातावरण वैसे तो शांत ही रहेगा कुछ समय के लिए किसी गलतफहमी अथवा परिजन के उद्दंड व्यवहार के कारण अशांति होगी। घूमने फिरने मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। आरोग्य छोटी मोटी बातो को छोड़ बना रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन अस्तव्यस्त रहेगा दिन को व्यवस्थित करने का प्रयास भी करेंगे लेकिन सफल नही हो सकेंगे। दिन के आरंभ में घरेलू कार्यक्रम के कारण कार्य क्षेत्र पर देर होगी। एक बार किसी कारण से विलंब हुआ तो दिन भर यही क्रम चलता रहेगा। कोई भी काम समय पर नही कर पाएंगे। गुस्सा भी आएगा लेकिन अशांति फैलने के डर से प्रदर्शन नही करेंगे। कार्यक्षेत्र से आज काफी संभावनाएं लगाए रहेंगे। आर्थिक लाभ की कामना दिन भर लगी रहेगी लेकिन लाभ रुक-रुक कर होने से मन संतुष्ट नही होगा। नौकरी पेशा वाले जातकों को किसी सहकर्मी के हिस्से का कार्य भी करना पड़ेगा। घर के सदस्य कामना पूर्ति होने से प्रसन्न रहेंगे लेकिन फिर भी किसी न किसी कारण छोटी मोटी नाराजगी लगी रहेगी। संतानों के ऊपर ध्यान रखे। संध्या बाद शारीरिक कष्ट अनुभव होगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आकस्मिक लाभ वाला है लेकिन आज आपका ध्यान मौज मस्ती में अधिक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज पिछले कुछ दिनों से चल रही सुस्ती टूटेगी। मध्यान तक लाभ के लिए इंतजार करना पड़ेगा लेकिन इसके बाद व्यस्तता बढ़ने पर बैठने का समय नही मिलेगा। नौकरी पेशा भी आज मध्यान तक अधिक व्यस्त रहेंगे। जल्दबाजी में कार्य करने पर गलती होने की संभावना अधिक है, विशेषकर कागजी काम देखभाल कर ही करे, बड़ी चूक होने के आसार है। मध्यान बाद का समय बाहर घूमने मनोरंजन में बीतेगा। उत्तम भोजन पर्यटन का आनंद लेंगे। घर मे आज खर्च करने के बाद ही शांति का अनुभव होगा। संध्या बाद स्वास्थ्य में नरमी आएगी।

यह भी पढ़ें:  'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक में दिखीं उर्वशी रौतेला

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन परिस्थितियां हानिकारक बन रही है कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करे या अनुभवी की सलाह अवश्य लें संभव हो तो आज टालना भी बेहतर ही रहेगा। कार्य क्षेत्र अथवा घर मे दुखद समाचार मिलने से मानसिक रूप से बेचैन रहेंगे नुकसान आज किसी न किसी रूप में होकर ही रहेगा। धन संबंधित निवेश को आज रोके लेकिन लेन देन को तुरंत निपटाने से आगे के लिए मार्ग खुला रहेगा। सहकर्मी अथवा कार्य क्षेत्र के किसी अन्य व्यक्ति के कारण किसी परेशानी में फस सकते है मित्र मंडली में बैठते समय भी अनैतिक कार्यो से बचे मान हानि के प्रसंग बनेंगे। संध्या के समय मनोरंजन के अवसर मिलने से मन हल्का तो होगा लेकिन भविष्य को लेकर फिर भी उहापोह लगी रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आपके जन सम्पर्क में वृद्धि होगी सामाजिक दायरा बढ़ाने से इसका भविष्य में कुछ ना कुछ लाभ अवश्य मिलेगा लोगो मे आपकी छवि क्रोधी अथवा स्वार्थी जैसी बनेगी लेकिन आज लोग स्वयं ही मतलब से व्यवहार बनायेगे इसीलिए किसी की सोच का आपके व्यक्तित्त्व पर ज्यादा प्रभाव नही पड़ेगा। मध्यान तक किसी अधूरे कार्य को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे इसके बाद धन लाभ को लेकर इंतजार करना पड़ेगा संध्या के आसपास सोच से अधिक होने पर उत्साहित रहेंगे। परिजनों में आज व्यवहारिकता की कमी रहेगी फिर भी घरेलू वातावरण शांत बना रहेगा घर के सभी सदस्य अपने अपने कार्य मे मस्त रहेंगे। ठंड संबंधित बीमारी की संभावना है।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शुभ रहेगा भविष्य की चिंता आज कम ही रहेगी। आज आपका मन पुरानी बातों में खोया रहेगा कुछ समय के लिए पुराने दिन को याद कर भावुक भी होंगे। कार्य क्षेत्र पर आज जो भी करेंगे उसमे सफलता अवश्य मिलेगी आज वैसे तो ज्यादा भाग दौड़ के पक्ष में नही रहेंगे लेकिन जस काम को आरम्भ करेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। व्यावसायिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे लेकिन कोई व्यवधान आने पर निरस्त भी हो सकती है। नौकरी करने वाले आज जल्दी काम निपटा मित्र परिजनों के साथ समय बिताना चाहेंगे लेकिन अन्य काम आने से कामना पूर्ति से अधिक समय लगेगा। धन की आमद मध्यान से पहले आवश्यकता से अधिक ही होगी। सेहत में कुछ विकार रहेगा फिर भी अनदेखा करेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन पिछले दिनों की अपेक्षा शांतिदायक रहेगा। आज आपकी धार्मिक भावनाओं का उदय होगा घर मे पूजा के प्रसंग बनेंगे धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा भी होगी लेकिन ध्यान दूसरी जगह भटकने से आध्यात्म का पूरा लाभ नही उठा सकेंगे। व्यवसाय स्थल पर आज वातावरण उत्साह बढ़ाने वाला मिलेगा धन की आमद थोड़ी कम रहेगी लेकिन मित्र शत्रु सभी का शुभ स्नेह आचरण मिलेगा भले दिखावे को ही हो। मध्यान बाद किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ेगी लेकिन व्यर्थ ही जाएगी। घर मे भी आज सुख शांति का अनुभव करेंगे। किसी की जिद के कारण थोड़ी असुविधा होगी, परन्तु कुछ समय के लिए ही। संध्या बाद उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  19 जून 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

।।आज का पंचांग।।
10 सितंबर 2026 गुरुवार
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि: कृष्ण पक्ष चतुर्दशी – सुबह 10:33 बजे तक, इसके बाद अमावस्या
नक्षत्र: मघा – दोपहर 2:04 बजे तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी
योग: सिद्ध – शाम 7:17 बजे तक
करण: शकुनि – सुबह 10:33 बजे तक
चंद्र राशि: सिंह
सूर्य राशि: सिंह
ऋतु: वर्षा

विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
सूर्योदय: 6:12 am
सूर्यास्त: लगभग 6:35 pm

विशेष : मासिक शिवरात्रि – कृष्ण पक्ष चतुर्दशी होने के कारण इस दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत/पूजन है।

प्रमुख समय :
राहुकाल: 1:56 PM – 3:29 PM
यमगण्ड: 6:12 AM – 7:44 AM
गुलिक काल: 9:17 AM – 10:50 AM
अभिजित मुहूर्त: 11:58 AM – 12:48 PM
ब्रह्म मुहूर्त: लगभग 4:36 AM – 5:24 AM

सूचना : पंचांग के समय स्थान के अनुसार कुछ मिनट बदल सकते हैं।
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =