10 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
10 जनवरी 2022 सोमवार

मेष : आज का दिन आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी सक्रिय रहेंगे व हर काम अपनी निगरानी में कराएंगे, जिसके कारण आपके शत्रु भी आपकी नजरों से नहीं बच पाएंगे, इसलिए आज आपका कोई भी काम नहीं बिगड़ेगा, जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक व्यवसाय कर रहे लोगों को आज मनचाही सफलता प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक  स्थिति भी सुधरेगी। सायं काल का समय आज आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक खराबी के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे

वृष : आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि आपको कोई रोग है, तो आप उसे योग का सहारा लेकर भी खत्म कर सकते हैं, इसलिए डॉक्टरी परामर्श लेते रहें। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने सांसारिक सुख भोग के साधनों पर भी कुछ धन व्यय करने की सोचेंगे, लेकिन आज आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यस्तता के कारण अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेगे, जिसके कारण आपकी संतान आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय में आज आपके कुछ शत्रु ऐसे होंगे, जो आपके मित्र के रुप में भी आप के आस पास हो सकते हैं, इसलिए आज आपको उन्हें पहचानना होगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज उतना धन लाभ नहीं होगा, जितनी उन्होंने उम्मीद की थी, उसके कारण उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आज आप अपने माता पिता के साथ सायंकाल का समय बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कर्क : आज आप अपने जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण आपको आज मानसिक शांति मिलेगी। आज आपका यदि अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा था, तो आप अपनी उन समस्याओं को भी जीवन साथी के साथ मिलकर सुलझाने में कामयाब रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी करीबी रिश्तेदार के घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, तभी आप अपनी योजना को सफल कर पाएंगे।

सिंह : आज के दिन आपके विरोधी भी आपको सक्रिय नजर आएंगे, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी, लेकिन आपको उन्हें देख कर हैरानी होगी, लेकिन आप अपने काम पर ध्यान लगाएंगे, नहीं तो आप उनकी आलोचना को ही देखते रह जाएंगे और आपका कार्य लटक सकता हैं। सायंकाल के समय आज आप अपनी माताजी के साथ कहीं घूमने फिरने निकल सकते हैं। आज आपको अपनी बातों को किसी से सोच समझकर ही साझा करना है, क्योंकि वह आज आपकी बातों का फायदा उठा सकते हैं, इसलिए आज अपनी बात किसी को बताने से पहले सोच विचार अवश्य करें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा।

कन्या : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है। यदि विद्यार्थी किसी नए कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का साथ व सहयोग दोनों मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। यदि आज आप किसी के कहने पर अपने धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए परेशानी भरा रह सकता है, इसलिए आज आपको अपनी बुद्धि व विवेक से ही लेकर ही अपने धन का निवेश करना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपका वह धन डूब सकता है।

तुला : आज यदि आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप वह करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। यदि आपके परिवार में आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको से बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आज आप धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं।

वृश्चिक : आज आपको अपने परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी, जिसके कारण आपका अपने किसी परिवार के किसी प्रिय सदस्य से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि आज आपको उसमें भला बुरा सुनने को मिल सकता है, तो भी आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नौकरी कर रहे जातको को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिसके कारण उनका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन पारिवारिक दिक्कतों के कारण आप थोड़ा परेशान रहेगे।

धनु : आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आज आपके घर में किसी कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य एक साथ नजर आएंगे, लेकिन वहां पर आपको ध्यान देना होगा कि आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोल दे, जो किसी को बुरी लग जाए, इसलिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज आप किसी संस्था, बैंक आदि से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, जो लोग रोजगार की दिशा मे तलाश कर रहे हैं, उनको आज निराशा ही हाथ लगेगी, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे।

मकर : आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे, लेकिन यदि आपने अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने दिया, तो इन पर विराम लग सकता है। आज आपका कोई मित्र सायंकाल के समय आपसे मिलने आ सकता है। आज आपका अपने किसी सगे संबंधी से कोई वाद विवाद हो सकता है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि पिताजी को कोई कष्ट है, तो उनके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो भविष्य में कष्ट और बढ़ सकते है।

कुंभ : आज का दिन आपको सावधानी बरतने के लिए होगा। आज आपको धन के लेन-देन में सावधानी आवश्यक बरतनी होगी। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आप भविष्य में किसी बड़े कर्ज में डूब सकते हैं, क्योंकि यदि आज आपने किसी को अत्यधिक मात्रा में धन उधार दिया,तो आपका वह धन डूब सकता है, इसलिए आज धन का लेनदेन करने से पहले अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। विदेश में कार्य कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

मीन : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय की तरक्की के लिए मेहनत करते नजर आएंगे और आज आप अपने व्यवसाय के लिए भी डील को फाइनल करेंगे, जिसमें आपको अपने रिश्तेदार को अथवा मित्रों का साथ मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से संबंध और बेहतर होंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपनी संतान से अपनी कोई इच्छा जता सकते हैं, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आज आप अपने व्यवसाय में लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे व अपनी दैनिक। आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे।

।।आज का पंचांग।।

दिनांक – 10 जनवरी 2022
दिन – सोमवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – शिशिर
मास – पौस
पक्ष – शुक्ल
तिथि – अष्टमी दोपहर 12:24 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र – रेवती सुबह 08:50 तक तत्पश्चात अश्विनी
योग – शिव सुबह 10:37 तक तत्पश्चात सिध्द
राहुकाल – सुबह 08:40 से सुबह 10:02 तक
सूर्योदय – 07:19
सूर्यास्त – 18:13
दिशाशूल – पूर्व दिशा में

कालसर्प दोष से मुक्ति :
‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ जप करें तो कालसर्प दोष के प्रभाव में शांति मिलती है। विषम संख्या ३ बार, ७ बार, ११ बार, २१ बार, ३१ बार, ५१ बार, १०१ बार विषम संख्या में जप करने से – ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जप करने से शांति मिलती है। किसी को कालसर्प दोष हो तो उसे बता दें।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *