10 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
10 अप्रैल 2025 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आपको कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा। शासनसत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, आपको किसी सौदे को साझेदारी में पक्का करने से बचना होगा और कोई सरकारी काम यदि आपका लटका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में आपको अपनी आंख और कान खोलकर रखने होंगे। व्यापार में आपको साझेदार से आपको धोखा मिलने की संभावना है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपको अपने घर परिवार में सुख शांति बनाए रखनी होगी। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप दूसरों के मामले में ज्यादा ना बोले।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए अवसर मिलेंगे। मित्रों और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। राजनीति में कार्यरत लोग लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उनकी वाणी की मिठास आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। आप अपने पिताजी की सेहत में चल रही किसी समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद आ सकती है। नौकरी में किसी काम को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी की आपसे यदि किसी बात को लेकर कहासुनी हो, तो आपको उन्हे मानने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आपको समझदारी दिखाते हुए कामों को निपटाने की कोशिश करनी होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए अपने दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने के लिए रहेगा। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने खानपान में पौष्टिक भोजन ले, नहीं तो आपकी शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आप किसी के साथ व्यापार की शुरुआत करने के लिए विचार कर सकते हैं।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना है। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपकी आय के रास्ते बढ़ने से आप खर्चे भी अधिक करेंगे।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। प्रेम संबंधों में यदि कटुता आ गयी थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उसमें ढील दे सकती है। आपको किसी पूजा-पाठ में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपका कोई धन को लेकर काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आपको अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करना बेहतर रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई गलत निवेश कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपको किसी अजनबी पर अधिक भरोसा करना नुकसान देगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर अलग ऊर्जा रहने से आप अपने कामों को आसानी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। घूमने-फिरने जाने की आप योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपके किसी सहयोगी से आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको नौकरी में पदोन्नति आदि मिलने से खुशी होगी। आपके व्यापार की कोई योजना भी सफल हो सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी। आपकी आय के रास्ते बढ़ेंगे, लेकिन आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप किसी से धन का लेनदेन बहुत ही सोच समझकर न करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव आपके ऊपर अधिक रहेगा। आपके बॉस भी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में आपको किसी मामले को धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी मनमानी की आदत के कारण आपकी माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी संतान को किसी कोर्स के लिए कही दाखिला दिला सकते हैं।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
10 अप्रैल 2025 गुरुवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि त्रयोदशी 12:59:59am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी 12:23:32pm
योग वृद्वि 06:57:31pm
करण कौलव 11:54:59am
करण तैतुल 12:59:59am
चन्द्र राशि सिंह till 07:03:31pm
चन्द्र राशि कन्या from 07:03:31pm
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:37:35 am
सूर्यास्त 06:14:58pm
दिन काल 12:37:23 pm
रात्री काल 11:21:35am
चंद्रोदय 04:06:39 pm
चंद्रास्त 04:33:37am
सूर्योदय
लग्न मीन 26°10′, 356°10′
सूर्य नक्षत्र रेवती
चन्द्र नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी

पद, चरण
पूर्व फाल्गुनी 05:44:41am
पूर्व फाल्गुनी 12:23:32pm
उत्तर फाल्गुनी 07:03:31pm
उत्तर फाल्गुनी 01:44:32am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताजा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 12 =