Horo

1 सितंबर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
01 सितंबर 2025 सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन कार्य सिद्धि वाला रहेगा दिन के आरम्भ से ही किसी कार्य को पूर्ण करने की जल्दी रहेगी। व्यवसायी वर्ग को आज कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी नौकरी पेशाओ को भी अतिरिक्त कार्य मिलने से थोड़ी असहजता होगी लेकिन मेहनत का फल मध्यान के आसपास मिलने लगेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन संतोषजनक रहेगा फिर भी धन संबंधित कार्यो में स्पष्टता रखें किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में पूजा पाठ अथवा अन्य धार्मिक कार्यो का आयोजन होगा। परिजन आपकी गलतियों को अपने मतलब से अनदेखा करेंगे फिर भी उद्दंडता से बचें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए शान्तिप्रद रहेगा दिन के मध्यान तक कि दिनचर्या धीमी रहेगी कार्यो को लेकर ज्यादा गंभीर नही रहेंगे फिर भी जिस कार्य को करेंगे उसमे निश्चित सफलता मिलेगी। किसी से किया वादा समय पर पूर्ण करने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन कम लाभ वाला रहेगा अधिकांश खर्च जमा रकम से ही निकालने पड़ेंगे फिर भी आज आप मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। महिलाओं को स्वसन अथवा मूत्राशय सम्बन्धित समस्या हो सकती है। आज आपके व्यवहार से कुछ ऐसे संबंध बनेंगे जिनसे लंबे समय तक लाभ प्राप्त किया जा सकेगा। संध्या के समय मनपसंद भोजन वस्त्र एवं अन्य सुख मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिये आज का दिन विपरीत परिस्थितियों वाला रहेगा कल जैसी सुविधा आज नही मिल सकेगी। जिस भी कार्य को करेंगे उसकी सफलता संदिग्ध रहेगी कार्य क्षेत्र पर अनुबंध निरस्त होने अथवा अन्य प्रकार से कुछ ना कुछ हानि होने के योग बन रहे है धन संबंधित कार्य सावधानी बरतने पर भी नुकसान देंगे। सहकर्मी सहयोग करने में आनाकानी करेंगे। धन की आमद न्यून रहेगी खर्च आकस्मिक और व्यर्थ के होंगे। परिवार में माहौल उदासीन रहेगा सेहत के दृष्टिकोण से भी दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज का दिन धैर्य से बिताए जल्दबाजी नुकसान ही करेगी।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी परिस्थितियां आपके लिए अनुकूल बनी है लेकिन लापरवाही के कारण किसी भी कार्य को सही समय पर पूर्ण नही कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय से धन लाभ की पूर्ण संभावना है। लेट लतीफी से बचें अन्यथा लाभ में कमी आ सकती है। घर मे किसी आयोजन को लेकर व्यस्तता बढ़ेगी व्यावसायिक कार्य भी होने पर अतिरिक्त भाग-दौड़ होगी। आपके स्वभाव में थोड़ी उद्दंडता रहेगी एवं आपको भी अन्य लोगो से ऐसे ही व्यवहार का सामना करना पड़ेगा जिससे दिनचर्या खराब होगी। नौकरी वाले जातक अधिकारी एवं सहकर्मियों के स्वभाव में अचानक परिवर्तन आने से परेशान होंगे। महिलाएं अपना काम किसी और के ऊपर टालेंगी बिगड़ने पर बाद में ग्लानि होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी समृद्धि वाला रहेगा लेकिन आज आप ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगे स्वभाव में आलस्य दिन के आरम्भ से ही बना रहेगा। के दिनों से अधूरे घरेलू कार्य आने से असहज अनुभव करेंगे। जिस कार्यो को करेंगे उसे आसानी से पूर्ण कर लेंगे। आवश्यकता पड़ने पर सहयोग भी बिना मांगे मिल जायेगा। व्यवसायियों को धन लाभ समय पर होने से आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के विपरीत व्यवहार से परेशान रहेंगे। महिला वर्ग मन इच्छित कार्य होने से आनंदित रहेंगी लेकिन किसी के व्यर्थ टोकने पर कलह कर सकती है। परिजनों की जिद पूरी करने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  बसन्त पर्व वाग्देवी भवन में हुआ वाग्देवी पूजन, व्याख्यान एवं काव्य पाठ

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन बीते कल की अपेक्षा अच्छा रहेगा। लेकिन आप अपनी ही मूर्खता से हास्य और हानि के भागीदार भी बनेंगे। सामर्थ्य से बड़ा काम करने पर मुश्किल में फंसेंगे इसलिए सोच समझकर ही कोई काम हाथ मे लें। व्यवसाय नौकरी में मध्यान तक उत्साह हीनता रहेगी इसके बाद का समय व्यस्त रहेगा परिश्रम का फल धन एवं सम्मान के रूप में मिलने से राहत अनुभव करेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे स्वार्थ सिद्धि के लिए मीठा व्यवहार करेंगे। संध्या के समय से सभी क्षेत्र में विजय मिलेगी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। खान-पान में संयम ना रखने से सेहत खराब हो सकती है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपको मानसिक अशांति देगा। दिन के आरम्भ से ही विवाद होने की रूप रेखा तैयार मिलेगी थोड़ा सा धर्य खोने पर परिजनों से व्यर्थ की बहस होने की पूर्ण संभावना है इसका परिणाम आगे दुखदायी रहेगा विवेक से काम लें। आज आप किसी की हास्य भरी बात भी सहन नही कर सकेंगे। महिलाएं भी किसी के गलत आचरण का तुरंत प्रतिशोध लेंगी। कार्य व्यवसाय से आज आपको अधिक उम्मीद रहेगी परन्तु निराश ही होंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। संध्या के समय किसी के सहयोग से थोड़ा बहुत धन लाभ हो जायेगा। निराश होकर कोई गलत कदम भी उठा सकते है परन्तु ध्यान रहे प्रलोभन में पड़कर हानि ही होगी। सेहत भी गड़बड़ ही रहेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी दिनचर्या उथल-पुथल रहेगी। आज आपको बेमन से कोई खर्चीला कार्य करना पड़ेगा पारिवारिक सुख शान्ति के लिए ये आवश्यक तो रहेगा लेकिन बजट बिगड़ने का डर है। अधिकांश समय आप अपने मे ही मगन रहेंगे लेकिन अपने कार्यो को थोड़े आलस्य के बाद पूरी निष्ठा से करेंगे। आर्थिक रूप से दिन कुछ खास लाभ नही देगा। व्यवसायियों को नियमित कार्यो से मध्यम आय होगी धन को लेकर ज्यादा हाथ-पैर ना मारे अन्यथा कुछ ना कुछ हानि ही मिलेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी मनोदशा को समझेंगे जिससे आपसी तालमेल बना रहेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा के प्रसंग भी बनेंगे। अविवाहितों के विवाह के प्रस्ताव आएंगे लेकिन जल्दबाजी ना करें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन को आप शांति से आराम में बिताने की योजना में रहेंगे लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बाधक बनेंगे। घर मे किसी से किया वाद पूरा करने में टालमटोल अशान्ति फैलाएगी। आर्थिक रूप से आज का दिन संतोषजनक ही रहेगा फिर भी धन को लेकर किसी से बहस ना करें। आज दिन भर मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे कुछ गलतियों के कारण आत्म ग्लानि भी होगी। महिलाओं का ध्यान परिवार में सुख शान्ति कायम रखने पर रहेगा। घर में सुख के साधनों पर खर्च करेंगे। घूमने-फिरने के अवसर भी मिलेंगे। परिवार के बुजुर्गो अथवा बच्चों की सेहत पर खर्च होगा।

यह भी पढ़ें:  पांचरुलिया में धूमधाम से हुआ 16वें मिलन मेले का उद्घाटन

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका ध्यान कार्यो को छोड़ मनोरंजन की ओर ज्यादा आकर्षित रहेगा जिसके चलते अधिकांश कार्य अधूरे रहेंगे या विलम्ब से पूर्ण होंगे। परिजनों को आपके व्यवहार की उद्दंडता पसंद नही आयेगी बुजुर्गो से बच कर रहें खरी-खोटी सुन्नी पड़ेगी। आप अपने कार्य से संतुष्ट नहीं रहेंगे कम समय में ज्यादा कमाने की भावना मानसिक रूप से विचलित रखेंगी। आप धैर्य से कम ही काम लेंगे अनैतिक कार्यो में पड़ने की सम्भावना है। मन के विचार भी पल-पल में बदलने से सही निर्णय लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। आज केवल पैतृक सम्बन्धो द्वारा ही लाभ की संभावना बन रही है इसलिए परिजनों के साथ व्यर्थ की बहस ना ही करे तो बेहतर रहेगा। शारीरिक शिथिलता बनेगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन निराशाजनक रहेगा मन मे हानि का भय रहने से कार्य करने का उत्साह नही बना सकेंगे। नौकरी वाले एवं व्यवसायी लोगो को किसी गलती की भरपाई करने के लिए दिनचर्या में फेरबदल करना पड़ेगा। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। पास-पड़ोसियों की मामूली बातों को अनदेखा करें अन्यथा अकारण ही विवाद गहरा सकता है। शारीरिक समस्याएं मध्यान के समय प्रबल रहेंगी अधिक मसाले वाले भोजन अथवा बाहर के खान-पान से परहेज करें। परिजन भी किसी न किसी कारण से नाराज रहेगें। किसी से धन सम्बंधित वादे ना करे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप सार्वजनिक कार्यो में महत्त्वपूर्ण योगदान देंगे इसके विपरीत स्वयं के कार्य विलम्ब से करेंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करने पर परिजन आप पर गर्व करेंगे। लेकिन घरेलू कार्यो में लचीलापन दिखाने से कुछ समय के लिए माहौल खराब होगा। मध्यान तक का समय भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य व्यवसाय में किसी से बहस के बाद लाभ होगा। धन लाभ आशानुकूल ही रहेगा। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे अधिकांश समय काम से मन चुरायेंगे। महिलाएं भी ज्यादा मेहनत करने के पक्ष में नही रहेंगी। इसके विपरीत सुखोपभोग की मानसिकता अधिक रहेगी। खर्च भी आज आवश्यकता से अधिक करेंगे। संध्या के समय सेहत खराब हो सकती है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

यह भी पढ़ें:  3 मई विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस - जब आजादी सवालों के घेरे में हो

।।आज का पंचांग।।
01 सितंबर 2025 सोमवार
हिंदी माह आश्विन

तिथि नवमी 02:42:30am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र ज्येष्ठा 07:54:11pm
योग विश्कुम्भ 04:30:23pm
करण बालव 01:53:44pm
करण कौलव 02:42:30am
चन्द्र राशि वृश्चिक 07:54:11pm
चन्द्र राशि धनु 07:54:11pm
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:41:36 am
सूर्यास्त 06:17:23pm
दिन काल 12:35:46 pm
रात्री काल 11:24:36am
चंद्रोदय 01:34:47 pm
चंद्रास्त 11:58:54pm
सूर्योदय
लग्न सिंह 14°37′, 134°37′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठा

पद, चरण
या ज्येष्ठा 06:43:34am
यी ज्येष्ठा 01:19:49pm
यू ज्येष्ठा 07:54:11pm
ये मूल 02:26:32am
आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 6 =