1 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
01 अप्रैल 2025 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों मे भाग लेने के लिए रहेगा। आपके मन में अशांति बनी रहेगी। संतान के काम को लेकर तनाव रहेगी, लेकिन आपको अपने व्यवसाय में भी लक्ष्य लेकर चलना होगा, तभी आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए भी समय निकालना होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के लिए आप किसी व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए समय निकालेंगे। आप अपने खर्चों को थोड़ा नियंत्रण करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको भविष्य को देखकर चलना होगा। माता-पिता की सलाह लेकर कोई काम यदि आप करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी को उधार देने से बचना होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। व्यापार में भी आप अपनी योजनाओं पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे, जिसमें आपके व्यापार को विदेशों तक पहचान मिलेगी। आप किसी जरूरी काम को लेकर जीवनसाथी से सलाह मशवरा कर सकते हैं, तभी आप अपने भविष्य को लेकर निवेश करेंगे। संतान पर आप जिम्मेदारियों का बोझ डाल सकते हैं।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने किसी मित्र से खास बात पर विचार विमर्श कर सकते हैं। आपके मन में काम को लेकर कुछ सुझाव आएंगे, जिनको किसी दूसरे से शेयर नहीं करना है। आपके परिवार में किसी लड़ाई झगड़े के कारण माहौल अशांति पूर्ण रहेगा। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान दें। जिसके लिए आपको खान-पान में बदलाव लाना होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सावधान रहकर सभी कामों को करना होगा। आपको अपने कामों पर नजर बनाकर रखनी होगी। आपका किसी से मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप कहीं खाने पीने पर जाने की योजना बनाएंगे। आपके कामों में कुछ नए विरोधी विघ्न पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके शत्रु मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। भाई व बहनों का साथ मिलेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको आलस्य को त्याग करके आगे बढ़ना ही होगा। आप फिजूल के कामों में समय ना लगाएं। आपकी किसी काम को लेकर अपने अधिकारियों से बहस बाजी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपको काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। आप किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपका धन भी अधिक खर्च होगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपने सहकर्मियों से अधिक काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि आपके विरोधी अधिक होंगे। व्यापार को लेकर आप अपने पार्टनर से कोई मीटिंग कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कुछ पारिवारिक मामलों में सलाह लेनी पड़ सकती है, जिससे आपको उनसे काफी हद तक राहत मिलेगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी करने के लिए अच्छा रहेगा। इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप अपने काम को लेकर कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको तनाव अधिक होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे। आपकी सोच समझ से कार्य क्षेत्र में भी यदि कोई काम बिगड़ा हुआ था, तो वह भी ठीक हो सकता है। परिवार में लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के लिए कोई अचानक से कार्यक्रम बना सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे। आपको कारोबार में डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई भूमि से संबंधित मामला सुलझ सकता है। आप व्यापार में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जिससे आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको धार्मिक गतिविधियों पर पूरी रुचि रहेगी। किसी शुभ उत्सव का आयोजन हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको यदि काम को लेकर कोई समस्या चल रही है, तो आपको उसका भी समाधान आसानी से मिल जाएगा। आपके काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपको अपने रिश्ते को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
01 अप्रैल 2025 मंगलवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि चतुर्थी 02:31:52am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र भरणी 11:05:47am
योग विश्कुम्भ 09:46:55am
करण वणिज 04:03:56pm
करण विष्टि भद्र 02:31:52am
चन्द्र राशि मेष till 04:29:11pm
चन्द्र राशि वृषभ from 04:29:11pm
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर विश्वावसु
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:47:02am
सूर्यास्त 06:10:35pm
दिन काल 12:23:33pm
रात्री काल 11:35:21am
चंद्रोदय 07:31:06 am
चंद्रास्त 09:41:07pm
सूर्योदय
लग्न मीन 17°19′, 347°19′
सूर्य नक्षत्र रेवती
चन्द्र नक्षत्र भरणी

पद, चरण
लो भरणी 11:05:47am
अ कृत्तिका 04:29:11pm
ई कृत्तिका 09:54:04pm
उ कृत्तिका 03:20:34am
आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 6 =