Horo

09 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
09 अप्रैल 2023, रविवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति मत बनने दें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। नींद भरपूर आएगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
मनोरंजन के साधन बनेंगे ।आज किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत के अनुपात में दोगुना लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपना व्यवहार सहयोगात्मक रखें, इससे लोगों से भी सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी से या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। अनजान से व्यवहार न करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कार्य की व्यस्तता रहेगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीक की जानकारी के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। आय-व्यय की स्थिति भी संतुलित रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है। संतुष्ट रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सावधानी पूर्वक एवं सोच-विचार करके ही काम करें, लाभ मिलेगा। आज अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के भरपूर योग हैं। स्वास्थ्य लाम मिलेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
साझेदारी में किया व्यापार फायदा पहुंचाएगा। आज का दिन लाभकारक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग करने में सफलता मिलेगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखकर कोई भी निर्णय लें, भावुकता में लिए गए निर्णय से नुकसान की संभावना है। मनोरंजन के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

यह भी पढ़ें:  20 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके विरोधी परास्त होंगे। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं उनकी उपस्थिति आपको प्रसन्न रखेगी। कारोबार में लाभ की स्थिति रहेगी। कहीं से पैसा लेना हो तो आज प्रयास कीजिए। सफलता मिलेगी। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपकी योग्यता और कार्यक्षमता की तारीफ होगी। आपके सहकर्मी आपसे सीख लेंगे, परिवार मे रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बीते दिनों की बेचैनी आज शांत हो जाएगी, मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा, अतिरिक्त आय के नए साधन नजर आएंगे। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से आत्मसंतुष्टि प्राप्त होगी।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान होकर कोई भी काम करें। किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, आज क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
धार्मिक कार्यो का अवसर प्राप्त होगा। नवीन कार्य के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पराक्रम एवं आत्मविश्वास में वृद्धि का योग है। घर में पत्नी या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  सीतारमण और जयशंकर ने रूस से तेल खरीदने की भारत की नीति का बचाव किया

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार के योग बनेंगे। आज ग्रहों की चाल से आपको लाभ का मौका मिल रहा है। दिन की शुरुआत धन लाभ से होगी, बड़ी मात्रा में रुपया हाथ में आने से संतोष होगा। आज आप चिंतामुक्त होकर कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष बना रहेगा। मन में आंतरिक शांति का अनुभव होगा। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन उपलब्धि पाकर खुश महसूस करेगा। लंबे समय से चली आ रही उलझन से छुटकारा मिलेगा। आलस्य छोड़कर कार्य में जुटे रहें, अनावश्यक खर्च से बचें। आर्थिक मसलों में सोच-समझ कर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
09 अप्रैल 2023, रविवार

तिथि तृतीया 09:35:05am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र विशाखा 01:59:16pm
योग सिद्वि 10:12:21pm
करण विष्टि भद्र 09:35:05am
करण बव 09:08:43pm
माह (अमावस्यांत) चैत्र
चन्द्र राशि तुला till 08:01:04am
चन्द्र राशि वृश्चिक from 08:01:04am
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 05:54:23 am
सूर्यास्त 06:25:56pm
चंद्रास्त 07:46:44am
चंद्रोदय 09:37:29pm
सूर्योदय
लग्न मीन 24°43′, 354°43′
सूर्य नक्षत्र रेवती
चन्द्र नक्षत्र विशाखा

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
ते विशाखा 08:01:04
तो विशाखा 01:59:16
ना अनुराधा 07:56:05
नी अनुराधा 01:51:32

यह भी पढ़ें:  01 मई 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *