Horo

06 सितंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
06 सितम्बर 2024, शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा वह मान सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य करने में रुचि रहेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने की संभावना है। व्यस्त रहेंगे। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। दोस्तों से किसी कार्य में मदद ले सकते है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा व त्याग भावना से संतुष्टि मिलेगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी को किसी कार्य में सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। माता-पिता के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। किसी करीबी से आज आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज ऑफिस में काम का प्रेशर थोड़ा बढ़ सकता है। आप कुछ ऐसे मामलों में भी पड़ सकते हैं, जिनका समाधान निकालने में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। पारिवारिक कामों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने खर्चों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। साथ ही आपको अपने आसपास हर चीज पर गौर करने की जरूरत है। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा में बदलाव ला सकती है। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को थोड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आपका कोई काम बनते-बनते रुक सकता है, लेकिन शाम तक वो काम भी पूरा हो जायेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य आज मिला-जुला रहेगा। बेहतर होगा कि जंक फूड खाने से परहेज करें। आज पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुलेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद मिलने से आपको फायदा होगा। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है। इससे आपकी बहुत-सी उलझनें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपके घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।

यह भी पढ़ें:  चुनावी बॉण्ड के मामले में प्रधानमंत्री किस बात से डरे हुए हैं : कांग्रेस

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम के लिये दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज कुछ जरूरी निर्णय आपको फायदा दिला सकते हैं। इस राशि के कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। इस राशि के छात्र आज शांत मन से विचार करें, आपका पूरा ध्यान आपके काम में लगा रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार वालों के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। किसी काम से थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज नये कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप कोई नया कोर्स भी ज्वॉइन करने के बारे में सोच सकते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। किसी को उधार में पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज तरक्की के कई नए रास्ते नजर आयेंगे। आप पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में सफल होंगे। शाम को बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के साईंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आपको टीचर्स का सहयोग मिलेगा। प्रेमीजन के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज किसी मित्र की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। आप बच्चों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। इस राशि के सिविल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल या ईमेल आ सकती है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको कोई गिफ्ट दे सकते है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें:  पीएम व केंद्रीय गृहमंत्री अचानक राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की- राजनीतिक गलियारों में सियासी अटकलें चरम पर पहुंची!

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पहले किये गये काम में मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा। ऑफिस का खुशनुमा वातावरण आपके मन को उत्साह से भर देगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ लंबी बातचीत होगी। इससे आपके रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आसपास के लोगों से मदद मिलेगी। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद रहेंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह काम आज पूरा हो जाएगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं, इससे आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं, आप उनकी उम्मीदों पर खरे भी उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिलेगी। काम में सफलता मिलेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। आज घर पर अचानक से कोई मेहमान आ सकता है जिससे घर का महौल खुशनुमा रहेगा। आप कोई सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं इसलिए अपनी सभी जरूरी चीजों का ध्यान रखें। आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
06 सितंबर 2024 शुक्रवार
हिंदी माह भाद्रपद

तिथि तृतीया 03:00:46pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र हस्त 09:24:09am
योग शुक्ल 10:13:29pm
करण गर 03:00:46pm
करण वणिज 04:19:54am
चन्द्र राशि कन्या till 10:59:28pm
चन्द्र राशि तुला from 10:59:28pm
सूर्य राशि सिंह
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (पिंगल) कालयुक्त
विक्रम संवत 2081
शक संवत 1946

यह भी पढ़ें:  10 अप्रैल 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

वाराणसी
सूर्योदय 06:11:53 am
सूर्यास्त 06:38:03pm
चंद्रोदय 08:39:02 am
चंद्रास्त 08:27:03pm
सूर्योदय
लग्न सिंह 19°44′, 139°44′
सूर्य नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र हस्त
पद, चरण
ठ हस्त 09:24:09am
पे चित्रा 04:11:57pm
पो चित्रा 10:59:28pm
रा चित्रा 05:46:34am
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

 

 

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *