Aaj Ka Rashifal

04 मई 2026 | पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री के अनुसार आज का दैनिक राशिफल और पंचांग

।। आज का राशिफल ।।
04 मई 2026, सोमवार 

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन उठापटक वाला रहेगा। सेहत में भी उतार चढ़ाव लगा रहेगा जिससे कार्य करने का उत्साह नही बनेगा। कार्य क्षेत्र पर आज घरवालों अथवा मित्रो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धन लाभ तो होगा परन्तु व्यर्थ के खर्च भी अधिक होने से तुरंत चला भी जाएगा। आज दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। किसी सामाजिक आयोजन में जाने की योजना बनेगी जिसे टालने की कोशिश वातावरण अशांत करेगी। गृहस्थ में आज बाहर की अपेक्षा अधिक आराम महसूस करेंगे। आस-पड़ोसियों से आज किसी सदस्य के कारण विवाद होने की संभावना है। यात्रा अंत समय पर टलेगी।

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन कुछ घरेलू छोटी मोटी बातो को छोड़ उत्तम ही रहेगा। कार्य व्यवसाय में आरम्भ में निर्णय लेने में दुविधा होगी परन्तु बाद में नतीजे आपके पक्ष में ही रहेंगे सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग नही मिलेगा फिर भी अपने दम पर किसी भी कार्य को पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगे। धन लाभ आशाजनक रहने से आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर सकेंगे। मध्यान पश्चात सेहत अकस्मात बिगड़ सकती है लेकिन व्यस्तता के कारण इसकी अनदेखी बाद में ज्यादा परेशान करेगी। परिवार में इच्छा पूर्ति ना करने पर नाराजगी रहेगी। भाई बंधुओ से मतभेद बढ़ने की संभावना है।

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप सहयोगी अथवा किसी परिजन के रूखे व्यवहार से दुखी रहेंगे। जिस कार्य को करने की जल्दी होगी उसी में विलंब होगा कार्य क्षेत्र पर अव्यवस्था रहने से उचित लाभ से वंचित रह सकते है फिर भी आवश्यकता अनुसार धन लाभ हो ही जायेगा। नौकरी पेशा जातक आज कार्यो को जल्दी पूर्ण कर लेंगे आप आज फिजूल खर्च से बचें अन्यथा धन संबंधित परेशानी बनेगी। व्यवसायी वर्ग संध्या के आस पास अच्छा लाभ कमा सकेंगे शेष दिन कार्य मंदा रहेगा। घरेलू वातावरण में थोड़ी गरमा गर्मी हो सकती है फिर भी स्थिति ज्यादा खराब नही होगी।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज के दिन आप अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य क्षेत्र पर लाभ की स्थिति बनाएंगे। आज आप किसी भी हालत में हाथ आये कार्य को बिना लाभ कमाए जाने नही देंगे। सहकर्मी आपसे किसी कारण से परेशान हो सकते है फिर इस कारण भी कार्यो को प्रभावित नही होने देंगे। आज उधारी को लेकर किसी से तकरार हो सकती है धैर्य धारण करें अन्यथा बाद में ग्लानि होगी। आज बाहर के लोगो को आकर्षित करना जितना आसान रहेगा इसके विपरीत घर के सदस्यों को खुश रखना उतना ही कठिन रहेगा। घर के बुजुर्ग किसी कार्य मे रोड़ा डालेंगे जिससे बहस की स्थिति बनेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए कुछ ना कुछ परेशानी खड़ी करेगा। बचते बचते बेवजह कलह होने से मन अशांत रहेगा। व्यवहार में रूखापन आज कुछ ज्यादा ही रहेगा जिससे आस पास के लोग आपसे दूरी बनाना चाहेंगे लेकिन आज आपकी सहायता की आवश्यकता किसी को अवश्य पड़ेगी स्वार्थ से ही सही लोग आपके आस पास चक्कर लगाते रहेंगे जब तक स्वार्थ पूर्ति ना हो इसके बाद कोई नही पूछेगा। सेहत में भी आज खराबी रहेगी सर अथवा दांत सम्बंधित व्याधि से कष्ट होगा। घर मे मौन रहने का प्रयास करें बाहर भी आवश्यकता पड़ने पर भी बोले शांति बनी रहेगी।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा आय एक से अधिक साधनों से होगी। धन कमाने के लिए आज आप गलत साधन अपनाने से भी नही चूकेंगे लेकिन फिर भी सफ़लता अवश्य मिलेगी। मध्यान तक थोड़ा परिश्रम अधिक करना पड़ेगा इसके बाद इसका फल मिलना शुरू हो जाएगा रात्रि तक रुक रुक कर धन की आमद होती रहेगी आज काम काज की लेकर शरीर की भी चिंता नही रहेगी। मित्र परिजनों के साथ बाहर घूमने भोजन आदि के प्रसंग बनेंगे लंबी यात्रा की योजना बनेगी। रात्रि के समय सेहत गड़बड़ हो सकती है।

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज दिन के आरंभिक भाग में लाभ की संभावना बनेगी परन्तु दिन चढ़ते अधिकांश संभावनाएं निराशा में बदल जाएगी कार्य क्षेत्र पर आप अथवा किसी सहकर्मी से कोई त्रुटि होने के कारण हानि हो सकती है। एक बार स्थिति बिगड़ने पर कारोबार चाह कर भी नही संभाल सकेंगे। फिर भी खर्च निकालने लायक आय संध्या के आस-पास हो जाएगी। आज आपका मन अनैतिक कार्यो की ओर ज्यादा भटकेगा सतर्क रहें मान हानि हो सकती है। परिवार में भी आज किसी भी प्रकार से नुकसान होने की संभावना है। मामूली बातो की तूल ना दे आज वैसे ही परिजनों का दिमाग खराब रहेगा।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन वैसे तो स्थिति में सुधार आएगा फिर भी मानसिक रूप से आज चंचलता अधिक रहने से बने बनाये कार्य की स्वयं की गलती से बिगाड़ लेंगे बाद में इसका पछतावा भी रहेगा। धन लाभ आज किसी ना किसी तरह हो ही जायेगा। प्रलोभन में आकर आज कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है शीघ्र इससे लाभ होता दिखेगा लेकिन बाद में कोई उलझन अवश्य छोड़ कर जाएगा। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थिति बेहतर होगी बिक्री बढ़ने से आय भी बढ़ेगी। आज आय के नवीन साधन भी विकसित होंगे। घर मे किसी से बिगाड़ होने की संभावना है कम बोले।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आपके लिए आज दिन का आरंभ थोड़ी प्रतिकूलता वाला रहेगा किसी प्रियजन के कारण मानसिक दुख पहुचेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। इसके बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा विवेक से काम करेंगे। व्यवसाय में आज का दिन आशानुकूल नही रहेगा सोची हुई योजनाओ में आशा से कम लाभ मिलेगा कुछ कार्य विलम्ब होने पर आगे के लिए टलेंगे। अधिकांश समय आप विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य बनाये रखेंगे लेकिन कुछ एक मामलों में धैर्य टूटने पर अशांति फैल सकती है। घर का वातावरण स्वार्थ से भरा रहेगा फिर भी संध्या के समय थोड़ी शांति रहेगी।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। कार्य व्यवसाय अच्छा चलने से धन की लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु आज अकस्मात किसी कारण से क्रोध भी आ सकता है जिससे आस-पास का वातावरण कुछ समय के लिए अशांत बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी लेकिन अपनी व्यवहार कुशलता से इस पर विजय पा लेंगे। किसी के द्वारा आपको भ्रमित किया जा सकता है सतर्क रहें। मध्यान के बाद का समय अत्यधिक व्यस्त रहेगा धन की आमद भी इसी समय बढ़ेगी। बाहर घूमने की योजना बनेगी घर मे थोड़ी बहुत खींचतान हो सकती है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपको सामाजिक एवं सरकारी कार्यो से लाभ मिलेगा लेकिन आलस्य भी आज अधिक रहेगा सातः ही कार्य मे विघ्न डालने वाले भी अधिक ही रहेंगे जिससे विलम्ब अथवा कार्य हानि भी हो सकती है। भागीदारी के व्यवसाय में अधिक लाभ की संभावना रहेगी साथ ही शेयर आदि कार्यो में निवेश निकट भविष्य के लिए लाभदायी रहेगा। कार्यभार अधिक होने से थकान अथवा शरीर के अंगों में दर्द की शिकायत होगी। पारिवारिकजन किसी लंबी यात्रा की योजना बनाएंगे लेकिन अभी इसमे कुछ व्यवधान जरूर आएगा। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप मांगलिक कार्यो में उपस्थिति देंगे धार्मिक पूजा पाठ के साथ ही तंत्र मंत्र में रुचि रहेगी। आज परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आप स्वयं को उसके अनुसार ढाल लेंगे फिर भी हित शत्रुओ से सावधान रहें बेवजह परेशान करने वाले आज अधिक मिलेंगे। व्यवसाय में आरंभिक मंदी के बाद मध्यान से गति आएगी धन लाभ आवश्यकता अनुसार हो जाएगा। कुछ दिनों से लटकी मनोकामना की पूर्ति जल्द ही कर सकेंगे। घर मे सुख के साधनों की खरीददारी की योजना बनेगी। आज किसी बाहरी व्यक्ति के कारण घर मे कहा सुनी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  कैसा रहेगा आज आपका दिन, जाने राशि के अनुसार (06-05-2020)

।। आज का पंचांग ।।
04 मई 2026 सोमवार 
हिंदी माह ज्येष्ठ

तिथि तृतीया अहोरात्र

पक्ष कृष्ण

नक्षत्र अनुराधा 09:57:04am

योग परिघ 11:18:58pm

करण वणिज 04:11:36pm

चन्द्र राशि वृश्चिक

सूर्य राशि मेष

रितु ग्रीष्म

आयन उत्तरायण

संवत्सर (उत्तर) रौद्र

विक्रम संवत 2083

शक संवत 1948

वाराणसी

सूर्योदय 05:21:09am सूर्यास्त 06:28:40pm

दिन काल 01:07:31pm रात्री काल 10:51:47am

चंद्रास्त 06:41:50 am चंद्रोदय 09:03:54pm

सूर्योदय

लग्न मेष 19°19′ , 19°19′

सूर्य नक्षत्र भरणी चन्द्र नक्षत्र अनुराधा

पद, चरण

4 ने अनुराधा 09:57:04am

1 नो ज्येष्ठा 04:40:40pm

2 या ज्येष्ठा 11:24:44am

आज का दिशा शूल पूर्व

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar
यह भी पढ़ें:  बंगाल में कांग्रेस के एकमात्र विधायक वायरन को मिल रही धमकी

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  27 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *