Horo

04 जुलाई 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
04 जुलाई 2025 शुक्रवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों को सही करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक दायरा बढेगा। इस समय कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाने की आवश्यकता है। ऑफिस या घर में कार्यभार की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज स्थान परिवर्तन संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित होने की संभावना है। आपका संतुलित व्यवहार आपको शुभ और अशुभ प्रत्येक परिस्थितियों में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का समय अनुकूल है। व्यवसायिक स्थितियां और भी बेहतर हो रही हैं। लेकिन अभी कहीं भी पैसा निवेश ना करें, क्योंकि धोखाधड़ी में फंसने की आशंका है। परंतु कार्यस्थल में उत्पादन क्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। ऑफिस के स्टाफ में किसी तरह की राजनीति चल सकती है, सावधान रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भावनाओं की बजाय चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आपके पक्ष में करेगा। तथा घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग मिलेगा। बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना भी मिल सकती है। साथ ही किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी समय उचित है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपकी व्यवसायिक परेशानी हल होगी। परंतु अपने ऑफिस या दुकान के स्टाफ पर कड़ी नजर रखें, उनकी मिलीभगत से कुछ नुकसान हो सकता है। आज कार्य क्षेत्र से जुड़े सभी फैसले स्वयं ही लें।

यह भी पढ़ें:  18 जून : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके लिए बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें। आज आप अपनी किसी नकारात्मक बात को छोड़ने का भी संकल्प करें। विद्यार्थियों के कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान होने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज भविष्य संबंधी किसी महत्वपूर्ण कार्य की रूपरेखा भी बनेगी। आय के मार्ग अभी मंद ही रहेंगे। परंतु वर्तमान गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा। कार्य संबंधी कोई लाभदायक यात्रा होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। आज कोई भूमि खरीद-फरोख्त संबंधी काफी काम संपन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका योगदान आपको मानसिक सुकून प्रदान करेगा और मान-सम्मान भी बढ़ाएगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
इस समय पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। व्यापार को विस्तृत करने संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। परंतु धैर्य पूर्वक कार्य संपन्न करने से आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज पिछली कुछ कमियों से सीखकर अपनी दिनचर्या में और बेहतर सुधार लाने की कोशिश करेंगे। जिसमें आप कामयाब भी रहेंगे। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना आप में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस समय रुके हुए काम पूरा करने का उचित समय है।

यह भी पढ़ें:  21 दिसम्बर 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। परंतु इस समय अचानक ही कुछ खर्चों की स्थितियां सामने आएंगी। आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी और सतर्कता बरतें। सहकर्मियों के सहयोग से आप किसी महत्वपूर्ण आर्डर को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज धर्म और अध्यात्म के प्रति आस्था रहेगी। आपका प्रभावशाली तथा सकारात्मक व्यक्तित्व दूसरों के लिए उदाहरण बनेगा। यही स्वभाव आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में भी मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से अपने जीवन के मूल्यों को समझेंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
04 जुलाई 2025 शुक्रवार
हिंदी माह आषाढ़

तिथि नवमी 04:31:08pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र चित्रा 04:48:54pm
योग शिव 07:34:13pm
करण कौलव 04:31:08Pm
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) सिद्धार्थी
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 05:13:35am
सूर्यास्त 06:51:16pm
दिन काल 01:37:41pm
रात्री काल 10:22:41am
चंद्रोदय 01:18:50 pm
चंद्रास्त 12:38:45am
सूर्योदय
लग्न मिथुन 18°4′, 78°4′
सूर्य नक्षत्र आद्रा
चन्द्र नक्षत्र चित्रा

पद, चरण
रा चित्रा 10:03:19am
री चित्रा 05:48:54pm
रू स्वाति 11:34:37pm
आज का दिशा शूल पश्चिम

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  26 अक्टूबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *