Horo

02 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल पंचांग।।
02 अगस्त 2022 मंगलवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज व्यवसाय क्षेत्र मजबूत रहेगा। व्यस्तता रहने से आराम कम मिलेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को नौकरी की तलाश बनी रहेगी। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं, इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे हों तो, शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं तो कुछ दिन रूके। अपनी सोच को सकारात्मक बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। स्वास्थ्य के संदर्भ में आज आप सामान्य हैं। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें सकते हैं। आर्थिक संदर्भ में अतीत के प्रयास अब फल देंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्त्री जातकों का सहयोग मिलेगा और उनसे सलाह करके किसी कार्य को करना लाभकारी रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग से बचें। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा। आज आप केंद्रित रहें, समर्पित रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि आप इन अवसरों का कितना लाभ उठा पाते हैं। आज शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोतों में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर के जोखिम न लें।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नौकरी में परिवर्तन के लिए यह सही समय नहीं है, अत: यथा स्थिति को बनाए रखने का प्रयास करें। कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे कम ही हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी। आपकी सेहत में भी सुधार होगा। आज आप खुश और संतुष्ट रहेंगे।

यह भी पढ़ें:  मंगलवार को इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान हनुमान की कृपा, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक संदर्भ में आशावादी दृष्टिकोण के साथ कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रहेंगे। आप अपने वाक् चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें। कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य बनाए रखें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
भाग्य आपको अपने वास्तविक लक्ष्य से विपरीत दिशा की ओर ले जाने को अग्रसर है। वर्तमान समय शुभ फल प्रदान करने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें ना कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कहीं से अचानक धन आने के संकेत मिल रहे हैं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आज का दिन कुछ मिश्रित परिणाम प्रदान करने वाला हो सकता है। कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप अपने व्यवहार में अत्यधिक सफल होंगे और ग्राहकों के साथ स्थायी संबंध बनाएंगे। आपको अपने कार्यस्थल पर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग को सक्रिय न होने दें।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठाएंगे। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:  09 मार्च : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा। आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज ज्यादा घमंड भरे व्यवहार से नुकसान आप को ही है। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद दूर होंगे। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलममय हो।

।।आज का पंचांग।।
02 जुलाई 2022 मगंलवार

हिंदी माह श्रावण
तिथि पंचमी अहोरात्र
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी 05:27:43pm
योग शिव 06:35:23pm
करण बव 05:30:36pm
चन्द्र राशि कन्या
सूर्य राशि कर्क
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (उत्तर) नल
विक्रम संवत 2079
शक संवत 1944

वाराणसी
सूर्योदय 05:26:38 am
सूर्यास्त 06:41:37pm
चंद्रोदय 09:13:44 am
चंद्रास्त 09:43:00pm

सूर्योदय
लग्न कर्क 15°33′, 105°33′
सूर्य नक्षत्र पुष्य
चन्द्र नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी

यह भी पढ़ें:  भावनानी के भाव : उपभोक्ताओं को खुशी समृद्धि में भिगोना है

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र
पद, चरण
पा उत्तर फाल्गुनी 11:09:32am
पी उत्तर फाल्गुनी 05:27:43pm
पू हस्त 11:44:11pm

आज का दिशा उत्तर दिशा

ज्योतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *