शक्तिमान के बाद दूरदर्शन पर बच्चों के लिए शुरू होगा ‘द जंगल बुक’, जाने टाइमिंग

मुंबई : कोरोना वायरस के कारण घर में बैठकर बोर न हो इसलिए दूरदर्शन पर अस्सी और नब्बे के दशक के चार सीरियल डेली टेलिकास्ट हो रहे हैं। रामायण, महाभारत, सर्कस, शक्तिमान और ब्योमकेश बख्शी इस समय दर्शकों का खूब मनोंरंजन कर रहे हैं। बड़ों के साथ बच्चों का ख्याल रखते हुए दूरदर्शन एक और सीरियल री-टेलीकास्ट करने जा रहा है। अब बच्चों का सबसे पसंदीदा शो ‘द जंगल बुक ‘ एक बार फिर टीवी पर दस्तक देने जा रहा है।  दूरदर्शन चैनल ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए किया है। बचपन में अगर आपने दूरदर्शन देखते थे तो आपने मोगली  को जरूर देखा होगा। शो में मोगली और उसके अन्य किरदारों की कहानी को बड़े ही चाव से देखा करते थे। दूरदर्शन चैनल द्वारा इसकी घोषणा के साथ ही दर्शक काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘द जंगल बुक’ की घोषणा के साथ दूरदर्शन ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए ट्वीट किया, आज (8 अप्रैल) से रोज दोपहर 1 बजे आप अपना पसंदीदा शो ‘द जंगल बुक’ देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *