IMG 20250901 WA0031

पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी डे से पहले, हिमालया वेलनेस ने ‘वर्ल्ड ऑफ नीम’ को किया लॉन्च

कोलकाता, 30 अगस्त 2025: पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से हिमालया वेलनेस नीम की शक्ति के माध्यम से पिंपल और मुहाँसों से जूझ रहे लाखों युवा भारतीयों के लिए विश्वसनीय साथी रहा है। इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ब्रांड ने त्वचा की देखभाल और आत्मविश्वास के बारे में एक महत्वपूर्ण बातचीत शुरू करने के लिए

पिंपल एक्ने पॉजिटिविटी डे से पहले, ताज लैंड्स एंड में अपने पहले ‘वर्ल्ड ऑफ नीम’ कार्यक्रम का आयोजन किया। पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी डे से पहले यह आयोजन इसलिए किया गया ताकि त्वचा की देखभाल और आत्मविश्वास पर एक महत्वपूर्ण संवाद शुरू किया जा सके।

लगभग हर पाँच में से चार युवा भारतीय मानते हैं कि पिंपल और मुहाँसों के चलते सामाजिक परिस्थितियों में आत्मविश्वास में कमी महसूस करते है। भारत में ही 20 करोड़ से अधिक किशोर और युवा पिंपल और मुहाँसों की समस्या से जूझ रहे हैं।

यही कारण है कि पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी आयोजित किया जा रहा है ताकि कलंक को खत्म करने, आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और लोगों को को पिंपल व मुहाँसों से निपटने के सरल एवं प्रभावी उपायों के बारे में जागरूक किया जा सके।

‘वर्ल्ड ऑफ नीम’ को आज के युवाओं से जुड़ाव महसूस कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया था। इस कार्यक्रम में दिखाया गया कि कैसे त्वचा की देखभाल सरल, प्रभावी और समग्र हो सकती है, साथ ही पिंपल और मुहाँसों से जुड़े कलंक को भी खत्म किया जा सकता है।

इस विशेष अनुभव ने त्वचा विशेषज्ञों, सेलिब्रिटी की राय, इन्फ्लुएंसर्स और ब्रांड समर्थकों को एक मंच पर जोड़ा, ताकि आत्मविश्वास जगाया जा सके और पिंपल व मुहाँसों के प्रति सोच को बदला जा सके।

कार्यक्रम में पिंपल और त्वचा के प्रति आत्मविश्वास के बारे में एक इंटरैक्टिव पैनल चर्चा हुई, जिसका नेतृत्व प्रसिद्ध त्वचा विशेषज्ञ, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और एस्थेटिक मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने किया।

उन्होंने आम मिथकों पर प्रकाश डालते हुए समग्र देखभाल के महत्व पर ज़ोर दिया। वहीं लापता लेडीज़ फ़िल्म की प्रमुख अभिनेत्री रही सेलिब्रिटी नितांशि गोयल ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें:  टूलकिट मामला : संबित पात्रा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए पुलिस ने भेजा गया नोटिस

उन्होंने यह साबित किया कि पिंपल बढ़ती उम्र का एक स्वाभाविक हिस्सा है और इसे छुपाने की आवश्यकता नहीं है। दोनों ने मिलकर युवाओं को यह संदेश दिया कि वे अपनी त्वचा को आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाएँ।

हिमालया ने अपने प्रतिष्ठित नीम फेसवॉश की प्रगति की यात्रा को भी प्रदर्शित किया, जिसे अब विशिष्ट ‘5-पार्ट्स ऑफ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ और अधिक सशक्त बनाया गया है। यह पिंपल केयर को और प्रभावी बनाता है जिससे आपको पिंपल एपिसोड्स से बचने में मदद मिलती है।

यह नवाचार इस बात को और मजबूती देता है कि हिमालया आज भी क्यों भारत का नंबर 1 फेसवॉश ब्रांड और पिंपल-प्रोन स्किन के लिए अग्रणी समाधान बना हुआ है, जिसे उसकी कोमलता और प्रकृति-आधारित भरोसे के लिए पसंद किया जाता है।

राजेश कृष्णमूर्ति, बिजनेस डायरेक्टर – कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविज़न, भारत, हिमालया वेलनेस ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हिमालया वेलनेस में हम मानते हैं कि स्किनकेयर कोमल, प्रभावी और कलंक-मुक्त होना चाहिए।

पिछले 25 वर्षों से हमारा नीम फेसवॉश दैनिक देखभाल का पर्याय रहा है। नए ‘5-पार्ट्स ऑफ़ नीम’ फ़ॉर्म्युलेशन के साथ हम इस विरासत को और मजबूत बना रहे हैं और लोगों, खासकर युवाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी त्वचा को अपनाने के लिए सशक्त बना रहे हैं।”

रागिनी हरिहरन, मार्केटिंग डायरेक्टर – ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, हिमालया वेलनेस ने कहा, “आज के उपभोक्ता, विशेषकर जेन जेड, प्रकृति से प्रेरित व विज्ञान आधारित समाधानों की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

यह आयोजन ठीक इसी बात को दर्शाता है – यह दिखाते हुए कि पीढ़ियों से भरोसेमंद नीम कैसे आज भी ब्यूटी और पर्सनल केयर में सार्थक बदलाव लाने में प्रासंगिक बना हुआ है।

इस आयोजन के माध्यम से हम त्वचा से जुड़े हर अनुभव को साझा कर रहे है और ऐसा माहौल बना रहे है जहाँ त्वचा की देखभाल कोमल, प्रभावी और देखभाल पर आधारित हो।”

इस आयोजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटी नितांशी गोयल भी मौजूदगी रही, जिन्होंने अभियान की थीम रियल स्किन कॉन्फिडेंस से अपना गहरा जुड़ाव दिखाया। उन्होंने साझा किया, “हम उस पीढ़ी का हिस्सा हैं जिस पर अक्सर बेदाग दिखने का दबाव रहता है, इसलिए मेरा मानना है कि हमें खुद को यह याद दिलाना जरूरी है कि असली त्वचा ही खूबसूरत होती है।

यह भी पढ़ें:  Xiaomi India की ब्रांड एम्बेसडर बनीं कैटरीना कैफ

हिमालया का वर्ल्ड ऑफ नीम एक ऐसा संदेश देता है जिसकी हम सभी को ज़रूरत है – कि हम अपनी त्वचा को छिपाए या शर्मिंदा हुए बिना, आत्मविश्वास और स्वाभाविकता का एहसास कर सकें।”

कार्यक्रम में पैनल का हिस्सा रही स्किन स्पेशलिस्ट और सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि शेट्टी ने रोजमर्रा की स्किनकेयर में नीम की भूमिका पर ज़ोर देते हुए कहा, “पिंपल्स सबसे आम त्वचा संबधी समस्याओं में से एक है और हालांकि यह पूरी तरह प्राकृतिक है, लेकिन इसके आसपास का कलंक अक्सर लोगों को इस स्थिति से कहीं ज़्यादा प्रभावित करता है।

भारत में नीम अपने प्रभावी जीवाणुरोधी और सुकून देने वाने गुणों के चलते पीढ़ियों से भरोसेमंद रहा है। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह त्वचा के साथ सामंजस्य में काम करता है- कोमल, प्रभावी और वैज्ञानिक देखभाल प्रदान करता है। यह न केवल इसको नियंत्रित करने में मदद करता है, बल्कि लोगों को अपनी त्वचा पर आत्मविश्वास महसूस करने के लिए भी सक्षम बनाता है।”

अपनी तरह की इस अनूठी पहल की मेजबानी करने का, हिमालया वेलनेस का उद्देश्य पूरे देश में स्किनकेयर से जुड़े कलंक को तोड़ने और युवाओं को स्किन केयर के प्रति एक स्वस्थ और अधिक समग्र दृष्टिकोण अपनाने के प्रोत्साहित करने के बारे में देशव्यापी चर्चा शुरू करना है।

‘वर्ल्ड ऑफ नीम’ केवल एक इवेंट नहीं है, यह एक ऐसा मूवमेंट है, जो पिंपल एक्ने पॉज़िटिविटी डे को आत्म-स्वीकृति, आत्मविश्वास और प्रकृति-प्रेरित देखभाल से जोड़ता है।

वर्ल्ड ऑफ नीम के साथ, हिमालया ने एक राष्ट्रव्यापी स्कूल प्रोग्राम की शुरुआत भी की है, जिसके जरिए 5 लाख से अधिक छात्रों तक पहुँचा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य है, पिंपल पॉज़िटिविटी को बढ़ावा देना और पिंपल्स से निपटने के प्रभावी तरीकों की जानकारी देना।”

यह भी पढ़ें:  09 सितम्बर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 6 =