‘छैला सन्दू-ए ट्रायबल लव स्टोरी’ का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स (भोजपुरी) चैनल पर

काली दास पाण्डेय : बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू-ए ट्राइबल लव स्टोरी’ का ऑफिसियल ट्रेलर से रूबरू होने का मौका सिनेदर्शकों को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स (भोजपुरी) चैनल पर मिलेगा। जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले राजेन्द्र  बगड़िया के द्वारा निर्मित इस भोजपुरी का ऑफिसियल ट्रेलर 7 सितंबर को प्रातः 6 बजे जारी होगा।

संजय आर. निषाद द्वारा निर्देशित इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, तनुश्री, उदय श्रीवास्तव, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चैहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार राॅकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दुबे आदि हैं। झारखंड की धरती से जुड़ी इस भोजपुरी फिल्म के सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन, पटकथा लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायाकार इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी,एक्शन डायरेक्टर सुयोग रिजाल और कला निर्देशक सतीश गिरि हैं। झारखंड की धरती पर आदिकाल में घटी एक सत्य घटना पर आधारित इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग झारखण्ड राज्य के हसीन वादियों में की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *